एयरटेल ने लांच की नई सेवा, गूगल कराएगा कस्टमर केयर से बात

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 23 Oct 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Google Assistant to answer queries of Airtel users
Google Assistant

    एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखी सेवा शुरू की है। एयरटेल के ग्राहक अब गूगल असिस्टेंट की मदद से कस्टमर केयर से बात कर सकेंगे, हालांकि यह सेवा फिलहाल सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध है। जल्द ही इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू किया जाएगा जिसका फायदा देशभर के करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा। एयरटेल का यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए है।

    गूगल असिस्टेंट के जरिए ऐसे काम करेगा एयरटेल का कस्टमर केयर सर्विस

    गूगल असिस्टेंट के जरिए सवाल पूछने पर एयरटेल उन सवालों को ट्रैक करेगा और फिर गूगल असिस्टेंट की मदद से ही जवाब भी देगा। कंपनी ने अपने एक बयान में बताया है कि इस सेवा के जरिए ग्राहक गूगल असिस्टेंट की मदद से बैलेंस, डाटा बैलेंस, बेस्ट ऑफर्स, बिल और मौजूदा प्लान जैसी सेवाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। एयरटेल ने इसे डिजिटल इंडिया का एक हिस्सा बताया है।

    विज्ञापन

    इस सेवा का फायदा पोस्टपेड और प्री-पेड दोनों ग्राहक उठा सकेंगे। सबसे पहले फोन के होम बटन को थोड़ी देर दबाकर या फिर ओके गूगल बोलकर गूगल असिस्टेंट को एक्टिव करना होगा और उसके बाद TALK TO AIRTEL या ASK AIRTEL या GET AIRTEL कहना होगा। गूगल असिस्टेंट से सवाल पूछने पर एयरटेल असिस्टेंट आपके एयरटेल अकाउंट को गूगल से लिंक करेगा। इसके बाद आपको हां या ना में जवाब देना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर बताना होगा और फिर नियम व शर्तों के लिए अपनी सहमति देनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें