अब गुम हुए आईफोन को भी खोजेगा गूगल असिस्टेंट, आया नया फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Apr 2021 02:12 PM IST
सार

अभी तक आईफोन यूजर फाइंड माय आईफोन के जरिए अपने आईफोन को खोजते थे। एपल सिरी की मदद से भी आईफोन को खोजा सकता है।

विज्ञापन
Google Assistant Rolls Out New Feature to Find Lost iPhone details here
Google Assistant - फोटो : Google

    विस्तार

    अभी तक आईफोन को खोजने के लिए Find My iPhone का ही इस्तेमाल होता था लेकिन अब गूगल असिस्टेंट की मदद से भी आईफोन को खोजा जा सकेगा। गूगल ने अपने असिस्टेंट के लिए नया फीचर लॉन्च किया है जिसे finding your lost iPhone दिया गया है।

    अभी तक आईफोन यूजर फाइंड माय आईफोन के जरिए अपने आईफोन को खोजते थे। एपल सिरी की मदद से भी आईफोन को खोजा सकता है। एपल सिरी फोन को रिंग भी कर सकती है। अब यही फीचर गूगल असिस्टेंट में भी आ रहा है।

    विज्ञापन

    गूगल असिस्टेंट के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर Lilian Rincon ने अपने ब्लॉग में इस नए फीचर की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि आप अपने नेस्ट स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले से कह सकते हैं कि "Hey Google, find my phone," इसके बाद आईफोन समेत सभी डिवाइस की जानकारी आपको मिलेगी। एक बार नोटिफिकेशन ऑन करने के बाद गूगल होम एप आपको फोन के रिंगटोन के बारे में जानकारी देगा। यह फीचर फोन के साइलेंट होने या डू नॉट डिस्टर्ब फीचर के ऑन होने पर भी काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल असिस्टेंट की मदद से यूजर्स अपने आईफोन को रिंग भी कर सकते हैं। फाइंड माय डिवाइस की तरह गूगल असिस्टेंट भी मैप दिखाएगा। गूगल असिस्टेंट का यह फीचर स्मार्ट स्पीकर, क्रोमकास्ट और एंड्रॉयड फोन और टैब सभी डिवाइस पर काम करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें