मार्शमैलो और नूगट पर मिलने लगा गूगल असिस्टेंट का अपडेट

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Mar 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Google Assistant is rolling out on Android marshmallow and nougat

    गूगल का बहुचर्चित वॉइस असिस्टेंट गूगल असिस्टेंट को गूगल ने एंड्रॉयड मार्शमैलो और नूगट डिवाइस के लिए रिलीज कर दिया है। इससे पहले गूगल का यह फीचर केवल गूगल के फोन नेक्सस और पिक्सल पर ही उपलब्ध था। कंपनी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से जानकारी दी है कि अब यह फीचर नूगट और मार्शमैलो फोन के लिए उपलब्ध हो गया है।

    गूगल असिस्टेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है। इसे एक्टिवेट करने के लिए होम बटन को कुछ देर तक दबाए रखना पड़ेगा। जिसके बाद यह काम करने लगेगा। गूगल का यह फीचर एक पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम करता है। लंबे समय से कयास चल रहा था कि गूगल जल्द ही यह फीचर अन्य फोन के लिए लॉन्च कर सकता है। इस फीचर को लेकर मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस के बाद कंपनी ने इसे अन्य फोन के लिए लॉन्च किया है।

    विज्ञापन

    जिन डिवाइस पर यह फीचर उपलब्ध होगा उनमें यह अपने आप जुड जाएगा। इसे अलग से डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही फोन से गूगल सर्च हट जाएगा। सबसे पहले यह अमेरिका और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि भारत में इसके लॉन्चिंग की कोई सूचना नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें