Online Loan: गूगल ने 31 मई से लोन देन वाले एप बंद करने की घोषणाा की, मिल रहीं थी काफी शिकायतें

Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Sat, 08 Apr 2023 01:59 AM IST
सार

ऑनलाइन लोन देने वाले एप पर लंबे समय से फर्जीवाड़े के आरोप लगते रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस समस्या को देखते हुए इन एप पर सख्ती बढ़ाई है।

विज्ञापन
Google announced the closure of loan giving apps from May 31
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

    विस्तार

    गूगल ने अपनी नई वित्तीय सेवा नीति के तहत 31 मई से अपने प्ले स्टोर से ऑनलाइन लोन देने वाले एप को प्रतिबंधित करने की का फैसला लिया है। इस तिथि के बाद ऐसे एप के उपयोगकर्ताओं के डाटा स्वत: हट जाएंगे। दरअसल ऑनलाइन लोन देने वाले एप पर लंबे समय से फर्जीवाड़े के आरोप लगते रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस समस्या को देखते हुए इन एप पर सख्ती बढ़ाई है।

    ऐसे एप के उपयोगकर्ताओं के संवेदनशील डाटा, फोटो आदि चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं।फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए गूगल ने अपनी नीति में बदलाव किया है, ताकि प्ले स्टोर पर उपलब्ध लोन देने वाले एप बंद कर सके। इस नीति के अनुसार, एप के उपयोगकर्ताओं के डाटा से फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट, लोकेशन और कॉल तक पहुंच नहीं बना पाएंगे और यूजर अपनी गोपनीयता को सुरक्षित रख पाएंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें