20 ब्वॉयफ्रेंड से लिए 20 आईफोन 7 और बेचकर खरीद लिया नया घर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 30 Jul 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Girl gets 20 boyfriends to buy her iPhones, then sells them to buy a house
iphone 7

    वैसे तो चीन नकली सामान तैयार करने के लिए मशहूर है लेकिन चीन की लड़कियां भी काफी चालाक हैं। चीन में एक लड़की ने घर खरीदने के लिए जो तरकीब अपनाई है, वह किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देगा। यहां एक लड़की ने पहले 20 ब्वॉयफ्रेंड बनाए और फिर उनसे 20 आईफोन लिए और उसके बाद सभी आईफोन को बेचकर नया खरीद लिया। जी हां, कहानी थोड़ी फिल्मी लग रही है लेकिन यही सच है।

    दरअसल चीन में शायली (Xiaoli) नाम की एक कॉलेज की एक छात्रा को घर खरीदना था और उसके पास पैसे नहीं थे। उसके बाद उसने अपना दिमाग लगाया और 1-2 नहीं, बल्कि पूरे 20 ब्वॉयफ्रेंड बनाए और सभी ब्वॉयफ्रेंड्स से गिफ्ट में एक-एक आईफोन 7एस देने के लिए राजी भी कर लिया।

    विज्ञापन

    12,23,186 रुपये में बिके सभी आईफोन 7

    आईफोन 7
    आईफोन 7

    इसके बाद शायली ने गिफ्ट में मिले 20 आईफोन7 एस को एक मोबाइल फोन रिसायकलिंग प्लांट में $17,815 यानि करीब 12,23,186 रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसने इसी पैसे से अपना नया घर खरीद लिया। रिपोर्ट के मुताबिक शायली के मां-बाप बुजुर्ग हो गए हैं और उसके ऊपर घर खरीदने का काफी प्रेशर था। वह एक साधारण परिवार से आती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शायली का यह आइडिया चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर वायरल हो रहा है। कोई शायली की तारीफ कर रहा है तो कोई उसके ब्वॉयफ्रेंड्स को बेवकूफ बता रहा है। हालांकि कई लोग इस शर्मनाक बता रहे हैं लेकिन इन सबसे बेखर शायली अपने नए घर में शिफ्ट कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें