Free Laptop Yojana 2024: क्या सच में मिल रहा लैपटॉप, पढ़िए सरकार ने इस योजना पर क्या कहा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Oct 2024 01:07 PM IST
सार

साइबर ठगी के शिकार अधिकतर वही लोग हो रहे हैं जो पढ़े लिखे हैं और जिन्हें वीडियो कॉल, एप इंस्टॉलेशन आदि का ज्ञान है। सरकारी योजना के नाम पर ठगी भारत में खूब होती है। इसी कड़ी में ठग फ्री लैपटॉप योजना के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Free Laptop Yojana 2024 know the truth of this yojana its may be a trap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

    विस्तार

    सरकारी योजना और सरकारी नौकरी को लेकर देश में बहुत क्रेज रहता है। इनके पीछे लोग पागल बने रहते हैं। इसका फायदा ठग उठाते हैं। पहले गांवों में ठग घूमते थे लेकिन अब ठग घर बैठे ही लोगों को चूना लगा रहे हैं।

    साइबर ठगी के शिकार अधिकतर वही लोग हो रहे हैं जो पढ़े लिखे हैं और जिन्हें वीडियो कॉल, एप इंस्टॉलेशन आदि का ज्ञान है। सरकारी योजना के नाम पर ठगी भारत में खूब होती है। इसी कड़ी में ठग फ्री लैपटॉप योजना के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    यूट्यूब पर ऐसे कई चैनल हैं जिनके वीडियो में दावा किया जा रहा है सरकार की ओर से फ्री लैपटॉप मिल रहा है और यह एक योजना के तहत मिल रहा है। इसके लिए बकायदा एक फॉर्म भरवाया जा रहा है जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई जरूरी जानकारी मांगी जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें