Wikipedia: विकिपीडिया के चार संपादकों पर मामला दर्ज, संभाजी महाराज के आपत्तिजनक कंटेंट न हटाने का है आरोप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Feb 2025 02:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने कैलीफोर्निया स्थित विकिमीडिया फाउंडेशन को नोटिस भेजकर विकिपीडिया से इस सामग्री को हटाने का अनुरोध किया था। विकिमीडिया फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया का संचालन करता है।

Four Wikipedia editors booked for not taking down objectionable content on Sambhaji Maharaj details in hindi
छावा मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

    विस्तार

    महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने विकिपीडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को न हटाने के मामले में चार संपादकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने कैलीफोर्निया स्थित विकिमीडिया फाउंडेशन को नोटिस भेजकर विकिपीडिया से इस सामग्री को हटाने का अनुरोध किया था। विकिमीडिया फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया का संचालन करता है।

    महाराष्ट्र साइबर एजेंसी ने अपने नोटिस में उल्लेख किया था कि विकिपीडिया पर प्रकाशित जानकारी गलत और भ्रामक है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है, क्योंकि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज भारत में अत्यधिक पूजनीय माने जाते हैं। नोटिस में यह भी कहा गया था कि विकिपीडिया पर प्रकाशित जानकारी उनके अनुयायियों में असंतोष पैदा कर सकती है और इससे सामाजिक अशांति फैलने की आशंका है।

    विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण, महाराष्ट्र साइबर ने विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।बता दें कि विकिपीडिया एक फ्री प्लेटफॉर्म है, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा संपादित और प्रबंधित किया जाता है, हालांकि कुछ विशेष व्यक्ति ही इस प्लेटफॉर्म पर कंटेंट अपलोड कर सकते हैं। यह विवाद हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म "छावा" के संदर्भ में भी जुड़ा हुआ है, जो संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें