फ्लिपकार्ट की सुपर सेल कल से, हेडफोन, लैपटॉप और पावर बैंक पर 80 फीसदी की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 24 Aug 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Flipkart Superr Sale offers, Buy smartphone, laptops and headphones with 80 percent discount
Flipkart Superr Sale offers,

    फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर से सेल शुरू हो रही है और इस सेल का नाम कंपनी ने सुपर सेल रखा है जिसकी शुरुआत 25 अगस्त से होगी। वहीं फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर 24 अगस्त को 9 बजे से ही खरीदारी कर सकेंगे। इस सेल में एप्पल, शाओमी, सैमसंग और आसुस के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानते हैं ऑफर्स के बारे में।

    सबसे पहले आपको बता दें कि HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल, लैपटॉप आदि पर नो कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगी।

    विज्ञापन

    इस सेल में सैमसंग का गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 10,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही आईफोनSE का 32GB स्टोरेज वाला वेरियंट 16,999 रुपये में मिलेगा। वहीं वीवो का वी9 20,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी की बात करें तो रेडमी 5ए को 25 अगस्त को फ्लैश सेल में खरीदा जा सकेगा। वहीं एमआई स्मार्ट टीवी और iFFALCON स्मार्ट टीवी भी फ्लैश सेल में मिलेंगे। साथ ही लैपटॉप, पावर बैंक और ऑडियो डिवाइस पर 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। टीवी और घरेलू सामान पर 70 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

    आसुस के स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट

    Flipkart Superr Sale
    Flipkart Superr Sale

    इस सेल में आसुस के नए स्मार्टफोन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 और जेनफोन 5जेड जैसे फोन पर डिस्काउंट मिलेगा। इसकी जानकारी खुद आसुस ने दी है। इस सेल में आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज तथा 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही आसुस जेनफोन 5जेड पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

    आपको बता दें कि आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं आसुस जेनफोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 36,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें