Flipkart ने लॉन्च किया Flipverse, बदल जाएगा शॉपिंग का अंदाज और तरीका
Flipverse का एक्सपेरियंस यूजर्स एंड्रॉयड एप पर ले सकेंगे, हालांकि आईफोन वालों को अभी इंतजार करना होगा। Flipverse एक मेटावर्स ही है जहां आप मौजूद ना होते हुए भी किसी मॉल की तरह घर बैठे ही शॉपिंग कर सकेंगे।

विस्तार
घरेलू ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने मेटावर्स के तर्ज पर Flipverse पेश किया है जो कि शॉपिंग का पूरा अंदाज और तरीक ही बदल देने वाला है। Flipverse के लिए फ्लिपकार्ट ने eDAO के साथ साझेदारी की है जो कि वेब3 वर्ल्ड में ग्लोबल आर्ट, मीडिया और एंटरटेनमेंट आईपी लॉन्च करता है। Flipverse का एक्सपेरियंस यूजर्स एंड्रॉयड एप पर ले सकेंगे, हालांकि आईफोन वालों को अभी इंतजार करना होगा।
Flipverse एक मेटावर्स ही है जहां आप मौजूद ना होते हुए भी किसी मॉल की तरह घर बैठे ही शॉपिंग कर सकेंगे। इसमें ग्राहकों को Supercoins भी कमाने का मौका मिलेगा और नए-नए ऑफर्स भी मिलेंगे। अपने Flipverse को सफल बनाने के लिए फ्लिपकार्ट ने Puma, Noise, Nivea, Lavie, Tokyo Talkies, Campus, VIP, Ajmal Perfumes जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

इसकी लॉन्चिंग पर फ्लिपकार्ट ने कहा कि 15 साल पहले फ्लिपकार्ट की शुरुआत web 2.0 पर हुई थी और अब यह देश की पहली web 3.0 ई-कॉमर्स साइट हो गई है। इससे पहले फ्लिपकार्ट पर Nothing फोन की खरीदारी पर ग्राहकों को NFT दे चुका है।
फ्लिपकार्ट ने कहा कि इस लॉन्च का मकसद शॉपिंग के अनुभवों को पूरी तरह से ‘फ्लिप’ करना है और यह ग्राहकों को मेटावर्स में अपने पसंदीदा ब्रांड्स के और नजदीक आने का अनुभव प्रदान करता है क्योंकि यहां टू वे कम्युनिकेशन होता है। फ्लिपवर्स को फ्लिपकार्ट के हाल में लॉन्च प्लेटफार्म फायरड्रॉप्स पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की एप से एक्सेस किया जा सकता है।