Fact Check: RBI की नई गाइडलाइंस, एक से अधिक अकाउंट होने पर लगेगा जुर्माना, पढ़ें सरकार ने क्या कहा?
Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है, जिनके तहत अब केवल एक ही बैंक खाता रखना अनिवार्य होगा। अगर किसी के पास एक से अधिक खाते पाए गए, तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा।

विस्तार
हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के एक से अधिक बैंक खाते हैं, तो उसे जुर्माना देना होगा। यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है, हालांकि PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को झूठा बताया है।
फर्जी खबरों में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है, जिनके तहत अब केवल एक ही बैंक खाता रखना अनिवार्य होगा। अगर किसी के पास एक से अधिक खाते पाए गए, तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा।
PIB ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर स्पष्ट किया है कि RBI ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। यह खबर पूरी तरह से झूठी और भ्रामक है। PIB ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी फर्जी खबरों से सावधान रहें और किसी भी जानकारी की सत्यता जांचे बिना उसे साझा न करें।
- क्रोम को बनाना है सुपरफास्ट तो बदल दें यह 1 सेटिंग
- Tech Tips: फेंक देते हैं स्मार्टफोन का डिब्बा तो आप करते हैं बड़ी गलती, जानें फायदे
- Famm Connect: LGBTQ+ के लिए लॉन्च हुआ लिंकडिन जैसा प्लेटफॉर्म, फिलहाल ऐसे मिलेगा एक्सेस
- IRCTC DOWN: दो घंटे ठप रही वेबसाइट, टिकट बुकिंग-कैंसिलेशन सब था बंद, रेलवे के पास कोई जवाब नहीं