फेसबुक पर बिना इंटरनेट वीडियो देखने का फीचर

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 19 Jul 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
Facebook starts testing offline video feature on Android

    करीब दो साल पहले गूगल भारत में सबसे पहले ऑफलाइन यूट्यूब वीडियो सर्विस की शुरुआत की थी। सोशल नेटवर्क वेबसाइट फेसबुक ने भी यूट्यूब की तर्ज पर ऑफलाइन वीडियो फीचर शामिल किया है। अब आपको फेसबुक वीडियो देखने के लिए लगातार इंटरनेट डाटा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने पसंदीदा वीडियो ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी देख सकते हैं।

    फेसबुक ने एक बयान में कहा, "देश में सीमित मोबाइल कवरेज की वजह से घटिया वीडियो क्वालिटी अनुभव का हवाला देते हुए यह कदम उठाया गया है।"

    विज्ञापन

    ऑफलाइन वीडियो फीचर का इस्तेमाल फेसबुक एंड्रॉयड ऐप के लेटेस्ट वर्जन पर शुरू हो गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डाटा खर्च नहीं

    फेसबुक पर बिना इंटरनेट वीडियो देखने का फीचर

    एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक एंड्रॉयड ऐप में 85 और 86 (बीटा) वर्जन में ही फिलहाल सेव वीडियो का विकल्प देखा जा सकता है।

    फेसबुक एंड्रॉयड ऐप में किसी फेसबुक वीडियो पोस्ट के ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'सेव वीडियो' एक विकल्प देख जा सकता है। फेसबुक से डाउनलोड किए जाने वाले वीडियो फेसबुक ऐप में ही सीमित समय के लिए सेव होंगे। इन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर देखना या शेयर करना संभव नहीं होगा।

    ऑफलाइन वीडियो देखने के लिए यूजर्स को बार-बार वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए डाटा खर्च नहीं करना होगा। ऑफलाइन मोड पर यूजर्स अपने पसंदीदा वीडियो को सेव या डाउनलोड करके बाद में बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें