सर्वर डाउन: तो इस गड़बड़ी के कारण ठप हो गए थे इंस्टा, फेसबुक और व्हाट्सएप, सामने आई बड़ी वजह 

प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रांजुल श्रीवास्तव
Tue, 05 Oct 2021 11:48 AM IST
सार

फेसबुक ने साफ किया है कि स्लोडाउन के समय किसी भी यूजर्स के डेटा के साथ समझौता नहीं किया गया है। कंपनी ने कहा है कि उन्हें ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिसमें यूजर्स के डेटा से छेड़छाड़ के प्रमाण मिले हों।

विज्ञापन
Facebook server Down: Know the reason behind slowdown instagram, facebook and whatsapp hindi news
व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम - फोटो : iStock

    विस्तार

    इंटरनेट यूजर्स के लिए सोमवार रात किसी आपदा से कम नहीं थी। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप अचानक से डाउन हो गए। न तो मैसेज आ रहे थे और न ही भेजे जा सकते थे। छह घंटे तक तीनों सोशल साइट्स ठप रहीं, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि तीनों सोशल साइट्स एकसाथ डाउन हो गईं, इसका पता हर कोई लगाना चाह रहा है। ऐसे में इन सोशल साइट्स के डाउन होने की असल वजह सामने आई है।

    कॉन्फिगरेशन चेंज के समय आई समस्या

    फेसबुक की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि सोमवार रात को अचानक से बंद हुई सोशल साइट्स की असल वजह कॉन्फिगरेशन चेंज में हुई गड़बड़ी के कारण हुआ। कंपनी ने बताया कि हमारी इंजीनियरिंग टीम ने पाया कि डाटा सेंटरों के बीच नेटवर्क ट्रैफिक का समन्वय स्थापित करने वाले राउटर्स पर कॉन्फिगरेशन चेंज के समय गड़बड़ी हुई, जिससे नेटवर्क ट्रैफिक में समस्या उत्पन्न हुई और फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सेवाएं रुक गईं।

    विज्ञापन

    कंपनी ने कहा- यूजर्स के डाटा से समझौता नहीं हुआ

    फेसबुक ने अपने बयान में यह भी साफ किया है कि स्लोडाउन के समय किसी भी यूजर्स के डेटा से न तो कोई छेड़छाड़ की गई और न ही कोई समझौता किया गया। सभी यूजर्स का डेटा पहले की तरह सुरक्षित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक ने मांगी यूजर्स से माफी

    छह घंटे तक सोशल साइट्स स्लोडाउन होने के कारण फेसबुक ने यूजर्स से माफी भी मांगी है। फेसबुक ने कहा है कि हमें पता है कि कई लोगों के जीवन और उनके व्यवसाय पर स्लोडाउन का काफी प्रभाव पड़ा है। इसके लिए हम माफी मांगते हैं। फेसबुक ने आगे कहा कि उसकी सेवाएं पूर्व की तरह बहाल कर दी गई हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें