Facebook: क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी! फेसबुक लाया नए टूल्स, फैंस की भागीदारी बढ़ेगी और कमाई होगी दोगुनी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 01 Oct 2025 03:12 PM IST
सार

Facebook ने क्रिएटर्स और फॉलोअर्स को और करीब लाने के लिए नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। सोशल मीडिया जायंट इन फीचर्स के जरिए कंटेंट पर यूजर्स की एक्टिविटी बढ़ाने की कोशिस कर रहा है।

विज्ञापन
facebook new feature creators fan challenges badge
फेसबुक - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    सोशल मीडिया दिग्गज Facebook लगातार ऐसे फीचर्स ला रहा है जिससे क्रिएटर्स और उनकी कम्युनिटी के बीच मजबूत रिश्ता बने। इसी कड़ी में कंपनी ने दो बड़े अपडेट्स पेश किए हैं जिनमें फैन चैलेंजेज और पर्सनलाइज्ड टॉप फैन बैज शामिल हैं।

    फैन चैलेंजेज फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स को किसी खास थीम या टॉपिक पर कंटेंट बनाने और शेयर करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। हर चैलेंज का एक अलग होमपेज होगा, जहां लीडरबोर्ड पर सबसे ज्यादा रिएक्शन वाली एंट्रीज दिखेंगी। फेसबुक का कहना है कि पिछले तीन महीनों में ही इस फीचर पर 15 लाख से ज्यादा एंट्रीज आईं और उन पर 1 करोड़ से अधिक रिएक्शन मिले। कंपनी का मानना है कि यह क्रिएटर्स के लिए ब्रांड प्रमोशन और एंगेजमेंट बढ़ाने का शानदार जरिया साबित होगा।

    विज्ञापन

    वहीं, टॉप फैन बैज सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। अब क्रिएटर्स अपने सबसे वफादार और एक्टिव फैंस के लिए कस्टम बैज डिजाइन कर सकेंगे। जैसे ही कोई क्रिएटर नया बैज लॉन्च करेगा, एलिजिबल फॉलोअर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा और वे इसे स्वीकार कर पाएंगे। अभी तक दुनियाभर में 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने ऐसे बैज अपनाए हैं। मशहूर स्टार्स जैसे एड शीरन और कार्डी बी ने भी अपनी कम्युनिटी के लिए यूनिक बैज तैयार किए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि इन नए टूल्स का मकसद सिर्फ कमाई बढ़ाना नहीं है, बल्कि फैंडम को सेलिब्रेट करना और एक मजबूत ऑनलाइन कम्युनिटी बनाना भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें