पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगा फेसबुक मैसेंजर एप, फर्जी खबरों पर लगाम लगाएगी यूट्यूब

गौरव द्विवेदी
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव द्विवेदी
Fri, 08 Mar 2019 06:05 AM IST
Facebook Messenger app will be safer than ever before, YouTube will reciprocate bogus news
सांकेतिक तस्वीर

    गोपनीयता और यूजर्स की सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच सोशल मीडिया के दिग्गज प्लेटफॉर्म फेसबुक ने इसे और भी अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम उठाया है। कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक इस तरीके की मैसेजिंग सेवा शुरू करेगी जो पूरी तरह इनक्रिप्टेड होगी। इसमें इस तरह की सुरक्षा दी जाएगी कि यूजर्स की बातचीत को फेसबुक भी नहीं पढ़ सकेगा।

    इससे यूजर्स की जानकारियों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने वाली मैसेजिंग सेवा को एकदम सुरक्षित रखा जा सकेगा। इसमें कॉल्स, वीडियो चैट, ग्रुप, स्टोरीज, बिजनेस, पेंमेंट, कॉमर्स आदि जोड़कर हम इसे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाएंगे, जिसमें कई सारी निजी सुविधाएं होंगी।

    यूट्यूब फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के और लोगों तक सही खबरें पहुंचाने के लिए उससे संबंधित वीडियो के साथ ‘सूचना पैनल’ दिखाने की शुरुआत कर रही है। यूट्यूब ने फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए इसकी शुरुआत की है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘यूट्यूब पर बेहतर खबरों के लिए ये हमारे प्रयासों के तहत हम सूचना पैनल का विस्तार कर रहे हैं।

    इससे किसी वीडियो को पात्र चैनल की सामग्री से मिलाकर उसके सही व गलत होने के बारे में जाना जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि जब कोई भी उपभोक्ता हिंदी या अंग्रेजी में किसी खबर से संबंधित प्रमाणिकता को जांचना चाहेगा तब सूचना पैनल उपलब्ध रहेगा।

    और पढ़ें...