Facebook ने लॉन्च किया बग बाउंटी प्रोग्राम, डाटा चोरी की रिपोर्ट करने पर मिलेंगे 26 लाख रुपये

कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा डाटा चोरी के बाद Facebook ने बग बाउंटी प्रोगाम लॉन्च किया है जो अब तक का सबसे बड़़ा प्रोगाम है। फेसबुक ने मंगलवार को अपने सबसे बड़े बग बाउंटी प्रोग्राम की घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोई भी ऐप या वेबसाइट फेसबुक का डाटा चोरी करते हैं और कई इसकी रिपोर्ट करता है तो इसे 40,000 डॉलर यानी करीब 26 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। कंपनी ने बग बाउंटी प्रोगाम का ऐलान अमेरिकी सिनेट के सामने मार्क जुकरबर्ग के पेश होने से ठीक पहले किया। बग बाउंटी प्रोगाम की जानकारी फेसबुक प्रोडक्ट हेड Collin Greene ने अपने ब्लॉग के जरिए दी।
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को ही फेसबुक ने एक टूल को लाइव कर दिया है जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने आपके डाटा का इस्तेमाल किया है या नहीं? फेसबुक ने इसकी जानकारी अपने हेल्प सेंटर के ब्लॉग में दी है। फेसबुक ने अपने ब्लॉग में कहा है कि हाल ही में हमने अन्य वेबसाइट और ऐप द्वारा आपके डाटा के गलत इस्तेमाल ना होने के लिए कई कदम उठाए हैं।पनी ने हीं अब आप इस लिंक पर क्लिक करके चेक सकते हैं कि आपका फेसबुक डाटा कैमब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किया गया है या नहीं। अपना डाटा चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकगरबर्ग ने मंगलवार की रात अमेरिकी कांग्रेस के सामने कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक पर सिनेटर्स के 44 सवालों के जवाब दिए। यह सिलसिला करीब 5 घंटे तक चला। इस दौरान कई बार जुकरबर्ग घबराए नजर आए। हालांकि उन्होंने फिर से अमेरिकी कांग्रेस के सामने माफी मांगी और कहा कि वे फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजरों का निजी डाटा सुरक्षित नहीं रख पाए, डाटा की हेराफेरी होती रही और उसका गलत ढंग से इस्तेमाल होता रहा।