फेसबुक की एक खराबी से 68 लाख यूजर्स प्रभावित, कहीं आप तो नहीं हुए शिकार

अंकुर श्रीवास्तव
टेक डेस्क, अमर उजालाअंकुर श्रीवास्तव
Sat, 15 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Facebook discovers bug that may have affected up to 6.8 million users

    फेसबुक का एक और प्राइवेसी बग सामने आया है जिससे यूजर्स को नुकसान पहुंचा है। इस बग या टेक्निकल ग्लिच के कारण करीब 68 लाख फेसबुक यूजर्स के अकाउंट प्रभावित हुए हैं। फेसबुक का कहना है कि यह बग 12 दिन 13 से 25 सितंबर तक रहा है। जिसे 25 सितंबर को ठीक कर दिया गया था।

    हालांकि फेसबुक का कहना है कि उन एप को मेसेंजर पर भेजे गए फोटोज का एक्सेस नहीं मिला। इस बग के कारण एप, यूजर्स के टाइमलाइन फोटोज, फेसबुक स्टोरीज को एक्सेस करने का राइट देता है और यहां तक की वे फोटोज जो यूजर्स ने फेसबुक पर तो अपलोड की लेकिन शेयर नहीं की उसे भी एक्सेस किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फेसबुक का कहना है कि वे अलर्ट के जरिए उन लोगों को सतर्क करेंगे जिनके फोटोज एक्सेस हुए हैं। फेसबुक ने इस गलती के लिए अपने यूजर्स से माफी मांगी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें