Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे नई पोस्ट, पेज हो रहे क्रैश

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 12 Jun 2026 07:37 PM IST
सार

Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम आज शाम 7 बजे के आसपास डाउन हो गए। यूजर्स को दोनों प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइटों पर नई पोस्ट नहीं दिख रही है। इसके अलावा, प्रोफाइल इंफॉर्मेशन देखने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
facebook instagram down outage reported by users login post page refresh issue
फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए ठप - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम आज देर शाम 7 बजे के करीब ठप पड़ गए। दरअसल, यह समस्या फेसबुक और इंस्टाग्राम की वेबसाइट में सामने आ रही है। दोनों प्लेटफॉर्म्स के होम पेज पर यूजर्स को नई पोस्ट नहीं दिख रही है। इसके अलावा यूजर्स नई पोस्ट भी नहीं कर पा रहे है। कई यूजर्स बार-बार पेज क्रैश होने की शिकायत भी कर रहे हैं।

    फेसबुक-इंस्टाग्राम के पेज हुए क्रैश

    फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को उनकी प्रोफाइल इंफॉर्मेशन भी नहीं दिख रही है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक कई यूजर्स ने पेज क्रैश होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। हालांकि, यह समस्या फेसबुक और इंस्टाग्राम के मोबाइल एप्स में सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन

    मेटा ने की आउटेज की पुष्टि

    इस बीच मेटा (Meta) ने भी आउटेज की पुष्टि की। कंपनी के कम्युनिकेशंस वाइस प्रेसिडेंट एंडी स्टोन ने एक्स पर लिखा, “हमें जानकारी है कि फिलहाल लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। हमारी टीम इस समस्या को दूर करने पर काम कर रही है।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    समस्या से परेशान यूजर्स ने डाउन डिटेक्टर के कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि ऐप खोलने पर उसे केवल “खाली पेज” दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने बताया कि वह अचानक अपने अकाउंट से लॉगआउट हो गया और दोबारा साइन इन भी नहीं कर पा रहा है।

    दुनिया भर से सामने आ रही दिक्कतें

    ध्यान देने वाली बात ये है कि केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक्स पर फेसबुक और इंस्टाग्राम के ठप पड़ने की शिकायतें कर रहे हैं। इस समस्या के सामने आने के कुछ ही देर बाद एक्स (X) यूजर्स की शिकायतों से भर गया। बताया जा रहा है कि यह समस्या यूएस, यूरोप और एशिया के कुछ देशों में देखी जा रही है।

    अकाउंट अपने आप हो गए लॉगआउट

    दुनिया भर से कई यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के अपने आप हीलॉगआउट होने की बात भी कही। डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, Instagram से जुड़ी शिकायतों में अचानक भारी उछाल देखने को मिला। आमतौर पर जहां शिकायतों की संख्या करीब 25 के आसपास रहती थी, वहीं यह बढ़कर कुछ ही समय में हजारों तक पहुंच गई। यूजर्स ने एप लोड न होने और प्रोफाइल की जानकारी न देख पाने की शिकायतें भी रिपोर्ट कराईं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें