Twitter: एलन मस्क का नया फरमान, सत्यापित खाते से रोजाना पढ़ पाएंगे 6000 पोस्ट और असत्यापित खाते से सिर्फ 600

Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटनJeet Kumar
Sat, 01 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

एलन मस्क ने ट्विटर के यूजर्स के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने तीन सिस्टम के बारे में बताया है। उन्होंने ट्विटर पर यूजर्स के लिए सीमाएं लागू कर दी है।

Elon Musk said users will be able to read 6000 posts daily from verified account and only 600 from unverified
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एलन मस्क ने ट्विटर के यूजर्स के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने तीन नए नियमों के बारे में बताया है। मस्क ने यूजर्स के लिए ट्विटर पर पोस्ट को पढ़ने की सीमा तय कर दी है। अब सत्यापित यूजर अपने खाते से प्रतिदिन 6000 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे। वहीं, असत्यापित यूजर मात्र 600 पोस्ट ही अपने अकाउंट से देख पाएंगे। जबकि, नए-नए असत्यापित खाते वाले यूजर एक दिन में 300 पोस्ट ही देख और पढ़ पाएंगे। एलन मस्क ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डाटा चोरी और सिस्टम में हेरफर को रोकने के लिए लागू किया गया है।

    Twitter: एलन मस्क का नया फरमान, सत्यापित खाते से रोजाना पढ़ पाएंगे 6000 पोस्ट और असत्यापित खाते से सिर्फ 600

    दुनियाभर में डाउन हो गया ट्विटर

    शनिवार को ट्विटर वैश्विक स्तर पर डाउन हो गया। इसके बाद हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि ट्विटर उनके ट्वीट को रीफ्रेश नहीं कर रहा है। यह तीसरी बार है जब एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर डाउन हुआ है। कुछ यूजर्स अपनी परेशानी के बारे में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचनाओं को शेयर कर रहे हैं। इसके बाद ही मस्क ने ट्विटर पर पोस्ट पढ़ने की लिमिट लगाने की घोषणा की।ट्विटर पर लॉगिन करना होगा अनिवार्य

    इससे एलन मस्क ने फैसला लिया था कि अब से अगर किसी को कोई ट्वीट देखना होगा तो उसे पहले ट्विटर पर लॉगिन करना होगा। ट्विटर के वेब वर्जन के तहत यूजर्स को अब से बिना लॉगिन किए कोई ट्वीट देखने की सुविधा नहीं मिल पाएगी।ट्विटर ने नियमों में ये बदलाव बीते कल यानी शुक्रवार को किया है और अब से बिना लॉगइन वाले यूजर्स के लिए ट्विटर पर गतिविधि देखने के लिए लॉग इन को अनिवार्य कर दिया गया है।

    बिना लाग इन की सुविधा के ट्वीट को देखने के सुविधा बंद होने के बाद उन लोगों को काफी परेशानी होगी जिन्होंने अबी तक अकाउंट नहीं बनाया है। इसके बाद सके बाद नॉन-ट्विटर यूजर्स के पास ट्वीट्स या किसी की प्रोफाइल देखने के विकल्प खत्म हो गया है और अब से अगर गैर-ट्विटर उपभोक्ता इस तरह की सेवाओं का यूज करना चाहता है तो उसे पहले ट्विटर पर लॉग इन करना होगा।

    वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा

    हाल ही में ट्विटर ने वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा जारी की है और प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड वीडियो ऑप्शन दिया है। इसकी मदद से ट्विटर यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी एप और साइट की मदद से सीधे प्लेटफॉर्म पर ही वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें