एलन मस्क का बड़ा फैसला: अब X का एल्गोरिदम और कोड होगा सार्वजनिक, जानें यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 16 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

X Open Source

: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को लेकर एलन मस्क ने ऐसा एलान किया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। मस्क का कहना है कि सिक्याेरिटी कमियों की समीक्षा पूरी होने के बाद एक्स के पूरे काेडबेस को ओपनसोर्स कर दिया जाएगा।आइए जानते हैं कि इससे यूजर्स, रिसर्चर्स और दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों पर क्या असर पड़ सकता है।

Elon Musk Plans Open Source X Codebase After Security Review
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Open Source Social Media:

    एलन मस्क अपनी बातों की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जैसे ही सिक्योरिटी रिव्यू पूरा होगा, कंपनी बिना किसी अपवाद के X का पूरा कोडबेस ओपन सोर्स कर देगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि थर्ड-पार्टी रिव्यूअर्स को सिस्टम की जांच के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सार्वजनिक किया गया कोड ही वास्तव में प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल हो रहा है।

    ओपन सोर्स'का क्या मतलब है?

    • कोड की खुली किताब:कोडबेस ओपन सोर्स होने का मतलब है कि दुनिया का कोई भी डेवलपर, रिसर्चर या आम यूजर यह देख सकेगा कि एक्स का सिस्टम और उसका एल्गोरिदम अंदरूनी तौर पर कैसे काम करता है।
    • थर्ड-पार्टी ऑडिट:मस्क ने कहा कि हम थर्ड-पार्टी रिव्यूअर्स को यह जांचने के लिए इनवाइट करेंगे कि बैकएंड पर वास्तव में वही ओपन-सोर्स कोड चल रहा है जिसे पब्लिश किया गया है।

    अगर एक्स पर पूरा कोड और सिस्टम सार्वजनिक हो जाता है, तो यह दुनिया का पहला बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन सकता है। जिसका एल्गाेरिदम और तकनीकी सिस्टम का स्वतंत्र ऑडिट संभव होगा। ऐसी स्थिति में रेडिट, टिकटॉक, इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी ज्यादा पारदर्शिता दिखाने का दबाव बढ़ सकता है।

    क्या दूसरी कंपनी पर भी दबाव बढ़ सकता है?

    हालांकि मस्क के इस बयान से दूसरे कंपनियों की कहीं न कहीं चिंता जरूर बढ़ गई है, क्योंकि अगर एक्स का मॉडल सफल रहता है, तो रेगुलेटर्स और यूजर्स दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी यह सवाल पूछ सकते हैं कि उनके एल्गोरिदम कैसे काम करते हैं। इसके अलावा, अन्य कंपनियों से भी अपने प्लेटफॉर्म के कुछ हिस्सों को ओपन सोर्स करने या तकनीकी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग उठ सकती है।

    यूजर्स और रिसर्चर्स को क्या फायदा होगा?

    • कोडबेस सार्वजनिक होने के बाद रिसर्चर्स AI रिकमेंडेशन एल्गोरिदम और प्लेटफॉर्म के तकनीकी सिस्टम का गहराई से अध्ययन कर सकेंगे।
    • इससे लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि कंटेंट कैसे रिकमेंड किया जाता है और प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम किस तरह काम करते हैं।
    • जैसे बग्स और तकनीकी कमियों की जल्दी पहचान।
    • बेहतर कोड क्वालिटी।
    • कम्युनिटी की मदद से तेज सुधार।
    • सिक्योरिटी कमजोरियों का तेजी से पता लगना।
    • डेवलपर समुदाय का बेहतर सहयोग।

    सरकारों के लिए भी हो सकता है अहम

    • दुनिया भर की कई सरकारें लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में ज्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करती रही हैं। हाल ही में इसे लेकर सोशल मीडिया कंपनियों और सरकार के बीच चर्चाएं भी तेज हुई हैं।
    • ऐसे में X का यह मस्क का यह कदम एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है, क्योंकि इससे प्लेटफॉर्म के कामकाज को समझना और उसकी स्वतंत्र जांच करना आसान हो सकता है।