MeitY: कागज संभालने का झंझट हुआ खत्म, अब सीधे DigiLocker से डाउनलोड करें अपना बिजली बिल, जानें सबसे आसान तरीका

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 12 Jun 2026 07:51 AM IST
सार

DigiLocker Electricity Bill:

अब तक डिजिलॉकर का इस्तेमाल हम ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या मार्कशीट जैसे अन्य दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए करते थे, लेकिन अब इसमें आपके घर का बिजली बिल भी शामिल हो गया है। सरकार ने देश की सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के तहत आने वाली कुल 68 बिजली कंपनियों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। जानिए इससे आपको क्या फायदे होगा और इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Electricity Bill Now DigiLocker: Download, Verify  Share Instantly
डिजिलॉकर पर प्राप्त करें अपना बिजली बिल - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    Download electricity bill on DigiLocker app online:

    इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की 68 प्रमुख बिजली वितरण कंपनियों को अब डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। अब उपभोक्ता अपने बिजली बिल को सीधे डिजिलॉकर एप पर देख, डाउनलोड और शेयर कर सकेंगे। इससे न सिर्फ दस्तावेज संभालना आसान होगा, बल्कि कई सरकारी और वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल भी तुरंत किया जा सकेगा।

    डिजिलॉकर पर मिलेगा बिजली बिल

    • इस नई सुविधा में आप अपने लेटेस्ट बिजली बिल को डिजिलॉकर पर एक्सेस कर सकेंगे। इसके लिए केवल संबंधित बिजली कंपनी और अकाउंट नंबर की जरूरत होगी।
    • इस पहल में उत्तर प्रदेश की पश्चिमांचल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, दिल्ली की BSES और नोएडा पावर कंपनी समेत कई बड़ी बिजली कंपनियां शामिल हैं।
    • इससे लाखों उपभोक्ताओं को अपने बिल डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी।

    इससे सबसे बड़ा फायदा क्या होगा ?

    • डिजिलॉकर पर उपलब्ध बिजली बिल सीधे संबंधित बिजली कंपनी की ओर से जारी किया जाएगा। इसलिए यह पूरी तरह प्रमाणिक और कानूनी रूप से मान्य दस्तावेज होगा। इसका मतलब है कि अब बिजली बिल की जरूरत पड़ने पर आपको पुराने कागज ढूंढने या PDF फाइल खोजने की जरूरत नहीं होगी। जब भी आपको जरूरत हो, बस डिजिलॉकर खोलें और तुरंत वहां से डाउनलोड कर लें।
    • अब तो बिजली बिल अक्सर एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। नया सिम कार्ड खरीदने, बैंक खाता खुलवाने, वित्तीय सेवाओं का लाभ लेने या अन्य कई वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं में इसकी जरूरत पड़ती है। इससे अब DigiLocker में बिल उपलब्ध होने से यूजर्स इसे सीधे शेयर और वेरिफाई कर सकेंगे।

    Step by step guide: डिजिलॉकर पर बिजली बिल कैसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले डिजिलॉकर खाेलें, अगर फोन में नहीं है तो प्ले स्टोर से इसे इंस्टॉल करें या उसे अपडेट करें।
    • अब एप में लॉगइन करें।
    • नीचे दिए गए सर्च विकल्प पर टैप करें।
    • सर्च बार में इलेक्ट्रिसिटी बिल लिखें।
    • अपने राज्य के विकल्प पर जाकर व्यू ऑल चुनें।
    • फिर इलेक्ट्रिसिटी बिल पर क्लिक करें।
    • अब अपना अकाउंट नंबर और संबंधित डिसकॉम चुनें।
    • इसके बाद Get Document पर टैप करें।
    • आपका बिजली बिल स्क्रीन पर दिखाई देगा और डिजिलॉकर में सुरक्षित हो जाएगा।
    • यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    ध्यान रखने वाली बात

    यहां पर एक बात ध्यान रखना होगा कि डिजिलॉकर पर बिजली बिल तभी मिलेगा, जब उसी व्यक्ति के अकाउंट से लॉगइन होगा, जिसके नाम पर बिजली कनेक्शन और बिजली बिल जारी किया गया है। तभी सिस्टम संबंधित बिल को सफलतापूर्वक फेच कर पाएगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें