इस तरह भी स्मार्टफोन को कंट्रोल किया जा सकता है आपने नहीं सोचा होगा

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Fri, 19 Aug 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
DuoSkin temporary tattoos can remotely control devices

    अपने शरीर पर एक टैटू बनाकर फ़ैशनेबल तो दिख सकते हैं। लेकिन अपने स्मार्टफ़ोन से उसे कनेक्ट करना शायद आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

    माइक्रोसॉफ़्ट रिसर्च और एमआईटी मीडिया लैब ने साथ मिल कर डुओ स्किन ( http://duoskin.media.mit.edu) तैयार किया है जिससे किसी के शरीर पर एक टैटू जैसे आकार के बन जाने पर वो अपने साथ रखे किसी भी डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है। बस ये टैटू अपने शरीर पर बना लीजिये और उसके बाद पास के डिवाइस पर अपनी उंगलियों को फेरना बिलकुल आसान है।

    विज्ञापन

    ये टैटू जिस मटेरियल का बना होता है, वो इतना पतला होता है कि अगर आपके हाथ पर उसे कोई लगा दे तो शायद पता भी नहीं चलेगा। फ़िलहाल, शुरुआती दौर में इसे स्मार्टफ़ोन और लैपटॉप से कनेक्ट कर सफल परीक्षण किया जा चुका है। लेकिन आम लोगों तक पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि कंपनियों को ऐसी कनेक्टिविटी के लिए अपना डिवाइस भी तैयार रखना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ़्ट रिसर्च और एमआईटी मीडिया लैब के इस प्रोजेक्ट ने ये दिखा दिया है कि इन टैटू से तीन तरह के कंट्रोल अब बनाये जा सकते हैं। पहले तरह का कंट्रोल ऐसा हो जो किसी भी डिवाइस के लिए इनपुट कंट्रोल कर सकता है, जैसे बज रहे म्यूज़िक की आवाज़ बढ़ाना या कम करना।

    विश्वास नहीं हो रहा है तो ये वीडियो

    इस तरह भी स्मार्टफोन को कंट्रोल किया जा सकता है आपने नहीं सोचा होगा

    दूसरी तरह के टैटू आपके शरीर पर लगने के बाद अपना रंग बदल सकते हैं। अगर आप ख़ुश हैं तो ये रंग बदल सकता है या फिर अगर आपने एक फूल का टैटू लगाया है तो वो रंग भी बदल सकता है।

    नियर फील्ड टेक्नोलॉजी या एनएफ़सी जैसे टैग को भी इन टैटू की तरह लगाया जा सकता है। इसके कोई भी डिवाइस आपके इस टैटू में छुपी जानकारी को पढ़ भी सकता है। बस अपने स्मार्टफ़ोन के कैमरे को उसके ऊपर रखिये और आपका काम हो जाएगा।

    ये सभी टैटू को कुछ ऐसा बनाने की कोशिश हो रही है जिससे कि बहुत आसानी से कोई भी इसे घर में बना सके। एमआईटी मीडिया लैब का कहना है कि ये फ़ैशन के रूप में भी इस्तेमाल हो सकता है। जब आप किसी शाम दोस्तों के साथ बाहर जा रहे हैं तो ऐसा भी हो सकता है कि ये टैटू को आप बाज़ार में लगवा लें और बस इसे अपने स्मार्टफ़ोन से कनेक्ट कर लीजिये।

    विश्वास नहीं हो रहा है तो ये वीडियो देख सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें