ROBOT: अब रोबोट करेगा खाने की डिलीवरी, डोरडैश ने पेश किया तेज और स्मार्ट डिलीवरी रोबोट 'डॉट'

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Tue, 30 Sep 2025 07:31 PM IST
सार

अमेरिका की कंपनी डोरडैश ने 'डॉट' नाम का एक ऐसा रोबोट पेश किया है, जो बिना किसी ड्राइवर के तेज और सुरक्षित तरीके से खाना घर तक पहुंचाएगा। आइए और ज्यादा जानते हैं इस रोबोट के बारे में।

विज्ञापन
DoorDash launches food delivery robot
उत्तर कोरिया के तानाशाह की डाइट जान रह जाएंगे हैरान - फोटो : Freepik

    विस्तार

    अमेरिका की प्रमुख फूड डिलीवरी कंपनी डोरडैश ने अपना नया ऑटोनॉमस डिलीवरी रोबोट डॉट पेश किया। यह रोबोट व्यस्त सड़कों, पार्किंग लॉट और फुटपाथ पर अपने आप नेविगेट करके ग्राहकों तक खाना पहुंचाएगा। ऑटोनॉमस व्हीकल टेक्नोलॉजी में 'डॉट' डोरडैश का पहला स्टैंडअलोन प्रयास है । इससे पहले कंपनी ने ड्रोन डिलीवरी का परीक्षण किया था और कोको रोबोटिक्स के साथ फुटपाथ डिलीवरी में सहयोग किया था। डोरडैश के सह-संस्थापक स्टैनली टैंग ने कहा, “हमारे बिजनेस की जटिलता और स्केल को देखते हुए ऑटोनॉमी जैसी टेक्नोलॉजी की जरूरत थी। डॉट इसके लिए बेहतरीन समाधान है।”डॉट की प्रमुख विशेषताएं

    इसकी गति 20 मील प्रति घंटे तक की है, ये एक बार में 6 पिज्जा बॉक्स या 30 पाउंड तक का सामान उठा या पहुंचा सकता है, नेविगेशन के लिए इसमें 8 कैमरे और 3 लाइडार सेंसर लगे हैं, इसमें इंटरनल कैमरे भी लगे हैं जो ये सुनिश्चित करते हैं कि खाना सुरक्षित और सही हालत में पहुंचे। इसमें स्मार्ट स्केल फीचर भी है जो ऑर्डर का वजन करता है और किसी भी कमी का तुरंत पता लगाता है। डोरडैश ने कहा कि फीनिक्स में डॉट का परीक्षण किया जा रहा है और भविष्य में इसे अन्य महानगरों में भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने ऑटोनॉमस डिलीवरी प्लेटफार्म की घोषणा की है, जिसमें ड्रोन डिलीवरी की सुविधा भी शामिल है। कंपनी के अनुसार, स्मार्ट स्केल फीचर के कारण परीक्षण अवधि में मिसिंग आइटम की शिकायतें 30% तक कम हुई हैं।ऑटोनॉमस डिलीवरी का भविष्य

    विज्ञापन

    डॉट के लॉन्च से डोरडैश ऑटोनॉमस फूड डिलीवरी के बढ़ते ट्रेंड में शामिल हो गई है। ऊबर और अन्य कंपनियां भी ड्रोन और सेल्फ-ड्राइविंग कारों के जरिए डिलीवरी सेवाओं में निवेश कर रही हैं। डोरडैश के डॉट रोबोट का उद्देश्य न केवल डिलीवरी प्रक्रिया को तेज और सुरक्षित बनाना है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी तकनीक के साथ जोड़ना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें