सरकार की चेतावनी: वैक्सीन सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर शेयर करना पड़ सकता है महंगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 May 2021 07:28 PM IST
सार

साइबर दोस्त ने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र और लिंग और अगले डोज की तारीख समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं।

विज्ञापन
Dont share vaccination certificate on social media alert by cyber dost
vaccination certificate - फोटो : twitter/cyberdost

    विस्तार

    केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीनेशन पर काफी जोर दे रही है, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण कई राज्यों ने 18-45 आयु वालों के लिए वैक्सीनेशन बंद कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर हम कई तरह के पोस्ट शेयर करते हैं जिनमें खुशी से लेकर गम तक के पोस्ट शामिल रहते हैं। हम जरा भी नहीं सोचते हैं कि जिन जानकारियों को हम सोशल मीडिया पर आंख मूंदकर शेयर कर रहे हैं उनका किस तरह से गलत इस्तेमाल हो सकता है। अब सोशल मीडिया पर हर कोई वैक्सीन लगवाने के बाद वैक्सीन का सर्टिफिकेट शेयर कर रहा है जो कि पूरी तरह से गलत है। सरकार ने भी इस संबंध में चेतावनी जारी की है।

    गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था साइबर दोस्त ने ट्वीट करके लोगों को इसके बारे में चेताया है। साइबर दोस्त ने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र और लिंग और अगले डोज की तारीख समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं। इन जानकारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करना आपको महंगा पड़ सकता है। आपकी इन जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। इसलिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

    विज्ञापन
    • पहली बात यह है कि आपको यह सर्टिफिकेट तभी डाउनलोड करना चाहिए जब आपने दोनों डोज ले ली हो।
    • सबसे पहले CoWIN वेबसाइट पर जाएं।
    • 10 अंकों का अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी के साथ साइन इन करें।
    • लॉगिन होने के बाद उन सभी लोगों की लिस्ट दिख जाएगी जिनका रजिस्ट्रेशन आपके फोन नंबर के जरिए हुआ था।
    • जिन लोगों ने दोनों वैक्सीन ले ली है उनके नाम के आगे ‘Vaccinated' ग्रीन कलर में लिखा हुआ दिखेगा।
    • साथ में ‘Certificate' नाम का एक बटन भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप पीडीएफ में वैक्सीन का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

    आरोग्य सेतु एप से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड

    • वैक्सीन का सर्टिफिकेट आप Aarogya Setu एप से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
    • एप ओपन करने के बाद CoWIN टैब पर क्लिक करें और फिर Vaccination Certificate पर क्लिक करें।
    • अब रिफ्रेंस आईडी डालें और उसके बाद ‘Get Certificate' पर क्लिक करें और फिर ‘Download PDF' पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें