अलर्ट: टॉयलेट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल पहुंचा सकता है अस्पताल, एक्सपर्ट ने बताए यह नुकसान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 03 Jul 2023 02:55 PM IST
सार

एक हालिया रिसर्च से पता चला है कि दस में से छह लोग अपने स्मार्टफोन को टॉयलेट में ले जाते हैं। इस आदत के गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं।

विज्ञापन
Do you use your smartphone in the toilet Here is why you must stop it know expert advice
दस में से छह लोग टॉयलेट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कोरोना महामारी के बाद से लोगों ने सेहत पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही स्मार्टफोन की लत भी अब काफी बढ़ गई है। कई लोग फोन का इतना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं कि टॉयलेट में भी फोन का इस्तेमाल करने से परहेज नहीं करते। लेकिन टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल आपको अस्पताल पहुंचा सकता है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल काफी खतरनाक हो सकता है और यहां मौजूद बैक्टीरिया आपको बीमार कर सकते हैं।

    एक हालिया रिसर्च से पता चला है कि दस में से छह लोग अपने स्मार्टफोन को टॉयलेट में ले जाते हैं। इस आदत के गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। यह स्टडी नॉर्डवीपीएन द्वारा आयोजित किया गया था। रिसर्च में शामिल 61.6 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्क्रॉल करने के लिए वॉशरूम में फोन ले जाते हैं।

    विज्ञापन

    जबकि 33.9 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि वे करंट अफेयर से अपडेट रहने के लिए टॉयलेट में स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। वहीं 24.5 प्रतिशत यानी एक चौथाई लोगों का कहना है कि वह दोस्तों या रिश्तेदारों को कॉल मैसेज करने के लिए फोन टॉयलेट में लेकर जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें