Vodafone लाया ग्रीन दिवाली ऑफर, ग्राहकों को मिलेंगे सुपर पटाखे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Oct 2017 11:50 AM IST
Diwali 2017: Vodafone launched green diwali, users get super crackers
Vodafone green diwali

    दिवाली के खास मौके पर वोडाफोन ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया है। यह अभियान 16 से 19 अक्टूबर तक चलेगा जिसके तहत कंपनी दिल्ली-एनसीआर स्थित अपने 52 स्टोरों में ‘हरित दिवाली’ बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

    इस दौरान कंपनी अपने यूजर्स को ‘सुपर पटाखे’ बांटेगी, जिसमें पानी में घुलने वाला कागज होगा और साथ ही बहुत प्रकार के ऐसे बीज होंगे जो हवा को स्वच्छ रखने में सक्षम हैं। इसके अलावा वोडाफोन यूजर्स को एक ई-ग्रीटिंग भी देगा जिसमें लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देने वाली एक ई-फुलझड़ी होगी। कंपनी ने इसके अलावा अपने यूजर्स को अन्य विशेष ऑफर पेश करने की घोषणा की है।

    ये भी पढ़ेंः Xiaomi Redmi 5A हुआ लॉन्च, 8 दिन बैटरी चलने का दावा

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर 31 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। 1 नवंबर से पटाखे बेचे जा सकेंगे। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि वो इस दीवाली पटाखों पर रोक के साथ यह देखना चाहते हैं कि इससे प्रदूषण में कमी आती है या नहीं। पिछले साल भी सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बिक्री पर रोक लगा दी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें