Parliament: प्रतिस्पर्धा कानूनों को बेहतर बनाने की जरूरत, संसदीय समिति ने की शिफारिश

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 22 Dec 2022 07:30 PM IST
सार

गूगल पर अक्तूबर महीने में ही प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों के लिए दो बार में करीब 2,274 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था। गूगल पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जुर्माना लगाया था।

Digital Competition Act Recommended to Regulate Big Tech Firms said Parliamentary Panel
social media - फोटो : iStock

    विस्तार

    एक संसदीय पैनल ने गुरुवार को प्रतिस्पर्धा कानून में संशोधन करने और कानून को बेहतर बनाने की सिफारिश की है। पैनल ने कहा कि फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर जैसी फर्मों द्वारा प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवसाय प्रथाओं को विनियमित करने के लिए सरकार एक डिजिटल प्रतियोगिता अधिनियम बनाए। दरअसल, पिछले कुछ समय में सरकार और कई बड़ी टेक कंपनियों के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं और सरकार सोशल मीडिया फर्मों के नियमों को कड़ा कर रही है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से गूगल और दुनिया की अन्य बड़ी कंपनियों पर हजारों करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    समिति ने गुरुवार को संसद में प्रस्तुत एक रिपोर्ट में सिफारिश की है कि सरकार को एक निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी डिजिटल इकोसिस्टम सुनिश्चित करने के लिए एक डिजिटल प्रतिस्पर्धा अधिनियम पर विचार करना चाहिए और इसे जल्द से जल्द पेश करना चाहिए। साथ ही नई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को मजबूत करना जरूरी है।

    पैनल ने एकाधिकार का मुकाबला करने के लिए व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण डिजिटल मध्यस्थों के रूप में टॉप टेक कंपनियों की पहचान की सिफारिश की और चेतावनी दी कि आपूर्ति और बिक्री बाजारों में मध्यस्थों के रूप में कार्य करते समय उन्हें "प्रतिस्पर्धियों के प्रस्तावों पर अपने स्वयं के प्रस्तावों का पक्ष नहीं लेना चाहिए"। बता दें कि अमेजन और उसका प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट देश में प्रतिस्पर्धा कानून का सामना कर रहे हैं। इन फर्म पर वेबसाइटों पर पसंदीदा विक्रेताओं को बढ़ावा देना और कुछ विक्रेताओं द्वारा लिस्टिंग को प्राथमिकता देने जैसे आरोप हैं।

    गूगल पर लगा था हजारों करोड़ का जुर्माना

    गूगल पर अक्तूबर महीने में ही प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों के लिए दो बार में करीब 2,274 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था। गूगल पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जुर्माना लगाया था। गूगल पर एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग कर प्रतिस्पर्धा को बाधित करने का आरोप था। इससे पहले आयोग ने कहा था कि मेटा प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन वर्गीकृत विज्ञापन कंपनियों पर अनुचित व्यापारिक शर्तें भी लागू करता है, जो कि अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करना है और यह प्रतिस्पर्धा-रोधी नियमों का उल्लंघन है।