भारत में साइबर सुरक्षा अब पहली प्राथमिकता: सर्वे

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Oct 2020 01:50 PM IST
Cyber security now become tops corporate priorities in India says study by Cisco
cyber security - फोटो : Pixabay

    कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘घर से काम’ में तेजी आई है, हालांकि इसके साथ ही साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी काफी बढ़ गयी हैं। इसके चलते भारत में अब साइबर सुरक्षा सर्वोच्च कॉरपोरट प्राथमिकता बन गई है। एक अध्ययन में यह कहा गया है।

    सिस्को के हालिया अध्ययन ‘फ्यूचर ऑफ सिक्योर रिमोट वर्क रिपोर्ट’ के अनुसार, भारत के 73 प्रतिशत संगठनों को कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से साइबर हमलों अथवा चेतावनी में 25 प्रतिशत या इससे अधिक तेजी देखने को मिल रही है। इस अध्ययन में यह भी पता चला है कि अधिकांश भारतीय कंपनियां कार्यबल को कार्यालय से इतर काम करने की सुविधा प्रदान करने के लिये तैयार नहीं थी।

    सिस्को ने कहा कि करीब 65 प्रतिशत कंपनियों ने कोविड-19 के मद्देनजर घर से काम में सहजता के लिए साइबर सुरक्षा के उपायों को अपनाया है। यह अध्ययन दुनिया भर में सूचना प्रौद्योगिकी के संबंध में निर्णय लेने वाले तीन हजार से अधिक लोगों के सर्वेक्षण पर आधारित है। इनमें भारत समेत एशिया प्रशांत क्षेत्र के 13 बाजारों के 19 सौ से अधिक लोग शामिल हैं।

    और पढ़ें...