टीका प्रमाणपत्र: कोविन पोर्टल ने लॉन्च किया नया फीचर, अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों काे मिलेगी बड़ी राहत

वर्तिका तोलानी
टेक न्यूज डेस्क, अमर उजालावर्तिका तोलानी
Sun, 27 Jun 2021 03:54 PM IST
सार

अब कोविन वेब पोर्टल की मदद से टीकाकरण प्रमाणपत्र को पासपोर्ट से लिंक कर सकते हैं।

विज्ञापन
CoWIN allows users to add passport details on Covid vaccine certificate: here are steps to do so
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    केंद्र सरकार के कोविन वेब पोर्टल के जरिए टीकाकरण प्रमाण पत्र को पासपोर्ट से लिंक कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। आरोग्य सेतु एप के आधिकारिक हैंडल ने प्रमाणपत्र में पासपोर्ट विवरण को अपडेट करने या सुधारने की प्रक्रिया को साझा करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि अब, आप अपने टीकाकरण प्रमाणपत्र में अपना पासपोर्ट नंबर अपडेट कर सकते हैं। अगर आप आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पढ़िए...

    मैं अपने पासपोर्ट को अपने वैक्सीन प्रमाणपत्र से कैसे लिंक करूं?

    चरण 1:

    यदि आप पहले से ही एक अलग फोटो आईडी का उपयोग करके टीकाकरण करा चुके हैं, तो आपको कोविन की आधिकारिक वेबसाइट www.cowin.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

    विज्ञापन

    चरण 2:

    लॉग इन करने के बाद, "खाता विवरण (अकाउंट डिटेल्स)" अनुभाग में "समस्या(रेज इश्यू)" बटन पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चरण 3:

    यहां आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। आपको सबसे आखिरी विकल्प - पासपोर्ट विवरण जोड़ें पर क्लिक करना है।

    आपको एक पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा जहां आप उस सदस्य के नाम का चयन कर सकते हैं जिसका पासपोर्ट विवरण आप जोड़ना चाहते हैं।

    चरण 4:

    ड्रॉप डाउन मेनू से सदस्य का चयन करें और "लाभार्थी का पासपोर्ट नंबर दर्ज करें" अनुभाग में अपना पासपोर्ट नंबर दर्ज करें।

    दर्ज पासपोर्ट नंबर को एक बार फिर से चेक कर लें। क्योंकि कोविन पोर्टल के माध्यम से केवल एक बार ही प्रमाणपत्र से लिंक फोटो आईडी विवरण को बदलने का मौका दिया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें