Cloudflare Down: एक साथ क्यों ठप हो गईं दुनिया की कई वेबसाइट, सबकुछ जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Jun 2022 02:12 PM IST
सार

इस आउटेज के बारे में Cloudflare ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है, हालांकि अब आउटेज ठीक हो गया है और सभी वेबसाइट अच्छे तरीके से काम करने लगी हैं।

विज्ञापन
Cloudflare outage takes down many websites All you need to know about it
Cloudflare Down - फोटो : Cloudflare

    विस्तार

    आज यानी 21 जून को Cloudflare के डाउन होने के बाद दुनिया की कई वेबसाइट एक साथ ठप हो गईं। Cloudflare एक कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) है। क्लाउडफ्लेयर के ठप होने के कारण करीब एक घंटे तक Discord, Canva, Streamyard और Nothing जैसी साइट डाउन रहीं। इस आउटेज के बारे में Cloudflare ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है, हालांकि अब आउटेज ठीक हो गया है और सभी वेबसाइट अच्छे तरीके से काम करने लगी हैं।

    क्लाउडफ्लेयर के डाउन होने के बाद कई वेबसाइट्स पर “500 Internal Server Error” का मैसेज मिल राहा था। आउटेज के बारे में जानकारी देने वाली साइट DownDetector के मुताबिक क्लाउडफ्लेयर में दिक्कत के बाद Discord, Zerodha, Shopify, Amazon Web Services, Twitter, Canva और कुछ मोबाइल गेम भी ठप पड़ गए थे। इस आउटेज में Udemy, Splunk, Quora, Crunchyroll के साथ-साथ WazirX, Coinbase, FTX, Bitfinex और OKX जैसी साइट ठप रहीं।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8 जून 2021 को भी इसी तरह का आउटेज हुआ था। उस दौरान फास्टली के आउटेज के कारण स्पॉटिफाई , पिनट्रस्ट्स, ट्विच, रेडिट आदि पर भी असर हुआ और समाचार पोर्टल जैसे सीएनएन, फाइनेंशियल टाइम्स, द गार्जियन, बीबीसी न्यूयॉर्क टाइम्स, आदि समाचार वेबसाइट्स काफी समय डाउन रहीं। बता दें कि फास्टली भी एक सीडीएन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें