ChatGPT Down: भारत में एक्स के बाद ChatGPT भी हुआ डाउन, यूजर्स को दिखा एरर नोटिफिकेशन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 18 Nov 2025 05:59 PM IST
सार

ChatGPT Down:

भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के डाउन होने के तुरंत बाद ChatGPT भी हुआ डाउन हो गया। लोग एप और वेबसाइट नहीं खोल पा रहे थे। फिलहाल, दोनों प्लेटफॉर्म्स के आउटेज के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है।

विज्ञापन
Chatgpt outage website and mobile app down in india details
ChatGPT कुछ देर के लिए हुआ डाउन - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया एप X (पूर्व में ट्विटर) के डाउन होने के तुरंत बाद OpenAI का चैटबॉट ChatGPT भी कुछ देर के लिए डाउन हो गया। यूजर्स ने शाम 5.30 बजे के करीब ChatGPT के वेबसाइट और एप के न खुलने की शिकायत की। जानकारी के मुताबिक, ChatGPT के वेबसाइट ओपन करने की कोशिश करने पर यूजर्स को एरर नोटिफिकेशन दिख रहा था। हालांकि, कुछ देर बाद वेबसाइट और एप सामान्य तरीके से काम करने लगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें