गूगल क्रोम को लेकर सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत करें अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 May 2022 02:59 PM IST
सार

सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पान्स टीम (सीईआरटी-इन) ने गूगल क्रोम (Google Chrome) को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा है कि यूजर्स तुरंत अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करें।

विज्ञापन
CERT In cyber crime body Has A New Security Warning For Google Chrome Users
Google Chrome - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पान्स टीम (सीईआरटी-इन) ने गूगल क्रोम (Google Chrome) को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा है कि यूजर्स तुरंत अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करें।

    दरअसल गूगल क्रोम में एक बग है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स लोगों को चूना लगा सकते हैं। चेतावनी में कहा गया है कि इस बग के कारण हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी चोरी कर सकते हैं। CERT-In के मुताबिक Google Chrome के वर्जन 100 में बेहद ही खतरनाक सिक्योरिटी बग है। गूगल ने 101 वर्जन भी जारी किया है।

    विज्ञापन

    अलर्ट के मुताबिक गूगल क्रोम के इस बग से विंडोज के अलावा Linux और MacOS के यूजर्स सबसे ज्यादा प्रभावित थे। इस बग के कारण हैकर्स आपके सिस्टम की सिक्योरिटी को सेकेंडों में खत्म कर सकते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे अपडेट करें गूगल क्रोम ब्राउजर

    • सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में गूगल क्रोम को ओपन करें।
    • अब सबसे ऊपर राईट साइड में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
    • अब नीचे स्क्रॉल करके हेल्प बटन पर क्लिक करें।
    • अब अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको अपने क्रोम का वर्जन दिखेगा और साथ में आपको अपडेट का भी विकल्प दिखेगा।
    • अपडेट करने के बाद अपने क्रोम को री-स्टार्ट करें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें