Car Battery Tips: कार की बैटरी बार-बार हो रही डाउन? ये पांच वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानें तुरंत क्या करें

जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sun, 16 Aug 2026 05:59 PM IST
सार

Car battery draining:

अगर आपकी कार की बैटरी भी बार-बार डाउन हो रही है, तो इसे केवल एक इत्तेफाक मानकर नजरअंदाज न करें। हर बार सिर्फ जंप स्टार्ट करवाकर गाड़ी चलाना आपको बीच रास्ते में बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। आखिर कार की बैटरी क्यों जल्दी डिस्चार्ज हो जाती हैऔर इससे बचने के लिए आपको तुरंत क्या जांच करानी चाहिए? जानिए इस लेख में।

Car Battery Draining Again and Again? 5 Common Reasons You  Check
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Battery discharge reasons:

    कार स्टार्ट न होना और बैटरी का बार-बार डाउन होना हर गाड़ी मालिक के लिए सिरदर्द बन जाता है। अक्सर लोग इस समस्या को गंभीरता से न लेकर बार-बार जंप स्टार्ट करवाकर काम चलाते रहते हैं, लेकिन यह आदत अचानक सफर के बीच में गाड़ी बंद होने और बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

    इसलिए समय रहते यह समझना जरूरी है कि बैटरी के बार-बार डिस्चार्ज होने के पीछे ठोस तकनीकी वजहें होती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं उन 5 प्रमुख वजहों के बारे में जो आपकी कार की बैटरी को बार-बार डाउन करते हैं।

    1. बैटरी टर्मिनल्स पर जंग

    • क्या होती है समस्या:समय के साथ टर्मिनल्स पर सफेद या हरे रंग की परत जम जाती है, जिसे कोरोजन कहा जाता है।
    • असर: यह परत बैटरी और गाड़ी के इलेक्ट्रिकल सिस्टम के बीच करंट के प्रवाह को बाधित करती है, जिससे बैटरी सही से चार्ज नहीं हो पाती और जल्दी डाउन होने लगती है।
    • उपाय: समय-समय पर टर्मिनल्स की सफाई करवाएं और जांचें कि वायर के कनेक्शन ढीले तो नहीं हैं।

    2. अल्टरनेटर में खराबी

    • क्या होती है समस्या:इसलिए अगर अल्टरनेटर खराब हो जाए या सही वोल्टेज न दे, तो गाड़ी चलने के बाद भी बैटरी चार्ज नहीं हो पाती।
    • असर: कार केवल बैटरी की बची हुई पावर पर चलती है और जल्द ही पूरी तरह बंद हो जाती है।
    • उपाय: किसी कुशल मैकेनिक से अल्टरनेटर का वोल्टेज टेस्ट करवाएं ताकि पता चल सके कि वह सही मात्रा में चार्जिंग सप्लाई दे रहा है या नहीं।

    3. पैरासिटिक ड्रेन

    • क्या होती है समस्या:इससे इंटीरियर लाइट, हेडलाइट, म्यूजिक सिस्टम या आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज जैसे डैशकैम, इनवर्टर, जीपीएस ट्रैकर का गलती से ऑन रह जाना।
    • असर: रात भर में या पार्क रहने के दौरान बैटरी पूरी तरह ड्रेन (खाली) हो सकती है।
    • उपाय: कार पार्क करने से पहले हमेशा सुनिश्चित करें कि सभी लाइट्स और आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज पूरी तरह बंद हैं।

    4. बैटरी की उम्र पूरी होना

    • क्या होती है समस्या:सामान्य तौर पर एक कार बैटरी की लाइफ लगभग तीन से पांच साल की होती है।
    • असर:इस अवधि के बाद बैटरी के भीतर मौजूद केमिकल्स कमजोर हो जाते हैं और उसकी चार्ज होल्ड करने की क्षमता कम हो जाती है।
    • उपाय:अगर आपके कार की बैटरी भी तीन साल से अधिक पुरानी है और बार-बार डाउन हो रही है, तो इसे तुरंत बदलवा लेना ही समझदारी हो सकती है।

    5. केवल छोटी दूरी की ड्राइव और मौसम का असर

    • छोटी दूरी की ड्राइविंग:जब कार को केवल थोड़ी दूर चलाकर तुरंत बंद कर दिया जाता है, तो अल्टरनेटर को बैटरी को वापस पूरी तरह चार्ज करने का पर्याप्त समय नहीं मिलता।
    • मौसम का प्रभाव: इसिलए अत्यधिक गर्मी या अत्यधिक ठंड दोनों ही स्थितियों में बैटरी के भीतर की रासायनिक प्रक्रिया (Chemical Process) प्रभावित होती है, जिससे बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो सकती है।

    बैटरी बार-बार डाउन हो तो क्या जांचें?

    • बैटरी टर्मिनल और केबल।
    • बैटरी की हेल्थ और चार्ज होल्डिंग क्षमता।
    • अल्टरनेटर का चार्जिंग वोल्टेज।
    • पैरासिटिक ड्रेन।
    • आफ्टरमार्केट इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज।
    • कार के इस्तेमाल का पैटर्न।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें