BSNL ने लॉन्च किया सस्ते से भी सस्ता प्लान, रोज मिलेगा 10GB डाटा

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Apr 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
bsnl offers New Unlimited plan BB 249 Plan Offering 10GB Data Per Day
होली पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मुफ्त सिम उपलब्ध करवाएगा।

    जियो को टक्कर देने में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। शुक्रवार को MTNL के नए प्लान के बाद अब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी बड़ा दांव खेलते हुए 249 रुपये का प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान के तहत बीएसएनल के ब्रॉडबैंड यूजर्स को रोज 10 जीबी डाटा मिलेगा।

    क्या है BSNL का BB249 प्लान ?

    मोबाइल
    मोबाइल - फोटो : Shutterstock

    बीएसएनएल का यह प्लान सिर्फ ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ही है। इस प्लान के तहत 2 एमबीपीएस स्पीड के साथ प्रतिदिन 10 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही बीएसएनएल से दूसरे नेटवर्क पर रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाएगी, जबकि रविवार को दिन भर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें