BSNL ने लांच किया सिर्फ 78 रुपये का प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज डाटा भी मिलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 17 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
BSNL Launched Rs. 78 Recharge Pack With 2GB Daily Data, Unlimited Calls on Diwali
bsnl

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के खास मौके पर 78 रुपये का सस्ता प्लान पेश किया है। बीएसएनएल के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 10 दिनों की है और 15 अक्टूबर से यह प्लान शुरू हो गया है।

    BSNL के इस 78 रुपये वाले प्लान में रोज का 2 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 80Kbps हो जाएगी। इस प्लान में केरल के ग्राहकों को ही 4जी मिलेगा, वहीं अन्य सर्किल के ग्राहकों को 3जी की स्पीड मिलेगी, क्योंकि बीएसएनएल की 4जी सेवा फिलहाल केवल केरल में ही है।

    विज्ञापन

    कंपनी के इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें प्रतिदिन कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है। ऐसे में आपको पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि दिक्कत यह है कि इस प्लान के तहत आप दिल्ली और मुंबई में फ्री कॉलिंग नहीं कर पाएंगे। बीएसएनएल के इस प्लान की टक्कर जियो के 52 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 70 मैसेज और 1.05GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel ने लांच किया एक और नया प्लान, मिलेगा 105GB डाटा

    गौरतलब है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को 1 साल के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। बीएसएनएल ने अपने एक बयान में कहा है कि यह ऑफर कुछ चुनिंदा पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए है। बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत 399 रुपये और 745 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान के ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री में अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहकों को फिल्म, टीवी शोज, अमेजॉन प्राइम सर्विस और ई-बुक पढ़ने का मौका मिलेगा। बता दें कि अमेजॉन के 1 साल के लिए प्राइम मेंबरशिप की फीस 999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें