BSNL ने SBI से की साझेदारी, लॉन्च किया Bharat InstaPay

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Mar 2020 01:35 PM IST
सार
विज्ञापन
BSNL Launch Bharat InstaPay Digital Payments Platform for Channel Partners With SBI
BSNL - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भारत इंस्टापे (Bharat InstaPay) लॉन्च किया है। भारत इंस्टापे के जरिए BSNL के पार्टनर कंपनी के ऑफिस गए बिना जरूरी पेमेंट कर सकेंगे, हालांकि इसके लिए एक बार ऑनलाइन वेरिफिकेशन करवाना होगा। BSNL ने भारत इंस्टापे का पोर्टल लॉन्च कर दिया है। BSNL के भारत इंस्टापे प्लेटफॉर्म पर पेमेंट के लिए चैनल पार्टनर्स को एक खास कोड मिलेगा जो कि उसकी आईडी होगी।

    अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म को लेकर बीएसएनएल का मकसद पार्टनर के काम को आसान करना है। भारत इंस्टापे के जरिए पार्टनर्स समय पर पेमेंट कर सकेंगे। ऐसे में ऑफिस जाने में उनका वक्त जाया नहीं होगा। इसकी लॉन्चिंग पर डायरेक्टर विवेक बंजाल ने कहा कि कंपनी अपने बिजनेस पार्टनर की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है।

    विज्ञापन

    बता दें कि BSNL ने हाल ही में अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। BSNL के इस नए प्लान में ग्राहकों को हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। BSNL का यह नया प्री-पेड एक अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    BSNL के इस प्लान की कीमत 247 रुपये है। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है लेकिन प्रतिदन 250 मिनट की कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भेजने की भी सुविधा है।

    BSNL ने 247 रुपये का नया प्लान पेश करने के अलावा कंपनी ने 998 रुपये और 1,999 रुपये के प्री-पेड प्लान की भी अपडेट किया है। अपडेट के बाद 998 रुपये वाले प्लान में अब 270 दिनों की वैधता मिल रही है, वहीं 1,999 रुपये वाले प्लान में इरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन दो महीने के लिए मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें