सियाचिन: सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में BSNL ने लगाए बीटीएस टावर, अब सैनिकों को नहीं होगी नेटवर्क की दिक्कत
BSNL की सेवा भी दिनों-दिन खराब होते जा रही है लेकिन जब मुसीबत आती है तो BSNL ही काम आता है। सियाचिन जैसे इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को लेकर हमेशा से दिक्कत रही है लेकिन अब इसे BSNL ने खत्म कर दिया है।

विस्तार
आज भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की हालत भले ही बहुत खराब है। सरकार इसे लेकर उतनी गंभीर नहीं है जितनी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां हैं। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी लॉन्च कर दी और 6जी की तैयारी कर रही हैं लेकिन BSNL ने अभी तक 4जी भी शुरू नहीं किया है।
BSNL की सेवा भी दिनों-दिन खराब होते जा रही है लेकिन जब मुसीबत आती है तो BSNL ही काम आता है। सियाचिन जैसे इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को लेकर हमेशा से दिक्कत रही है लेकिन अब इसे BSNL ने खत्म कर दिया है।
BSNL ने सियाचिन वॉरियर्स के सहयोग से 15,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात सैनिकों के लिए मोबाइल कम्युनिकेशन का विस्तार करने के लिए सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र की अग्रिम चौकियों पर पहला बीएसएनएल बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) स्थापित किया है। इसकी पुष्टि भारतीय सेना ने की है।