BSNL: बीएसएनएल ने पहली छमाही में हासिल किया 93% राजस्व लक्ष्य, सिंधिया बोले- सही दिशा में है कंपनी की रफ्तार

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 30 Oct 2025 03:45 PM IST
सार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में अपने राजस्व लक्ष्य का 93 प्रतिशत हासिल किया है। कंपनी ने इस तिमाही में 5,347 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की, जबकि पूरे साल के लिए 20 प्रतिशत राजस्व वृद्धि का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
bsnl achieves 93 percent q2 revenue target says jyotiraditya scindia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 93 प्रतिशत हासिल किया है। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि कंपनी ने इस अवधि में ₹5,347 करोड़ की कमाई की है, जबकि तिमाही का लक्ष्य ₹5,740 करोड़ तय किया गया था।

    राजस्व लक्ष्य का 93 प्रतिशत हासिल

    केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में BSNL का कुल रेवेन्यू ₹11,134 करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, “हमने पिछले साल की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के आधार पर इस बार एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया था, और अब हम उस लक्ष्य के बेहद करीब हैं।”

    विज्ञापन

    सिंधिया ने यह भी जानकारी दी कि BSNL का मकसद पूरे वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत राजस्व वृद्धि के साथ ₹27,500 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने का है। कंपनी की औसत प्रति उपयोगकर्ता राजस्व (ARPU) में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में एक यूजर से औसत कमाई 81 रुपये थी, जो दूसरी तिमाही में बढ़कर 91 रुपये हो गई। यानी इसमें लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ सर्किलों में मांग कमजोर

    कुछ सर्किलों ने खासा बेहतर प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), अंडमान-निकोबार और जम्मू-कश्मीर जैसे सर्किलों में एवरेज रेवेन्यू पर यूजर 214 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, झारखंड और कोलकाता सर्किलों में प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा, जहां यह करीब 60 रुपये के आसपास दर्ज हुआ।

    सिंधिया ने भरोसा जताया कि कंपनी आने वाले महीनों में अपने लक्ष्यों को पूरा करेगी और देशभर में 4G और 5G सेवाओं के विस्तार के साथ राजस्व में और तेजी लाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें