ब्रिटिश एयरवेज का सर्वर हैक, लाखों यात्रियों के बैंक कार्ड्स की जानकारी चोरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 08 Sep 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
British Airways Says Details Of 3.80 Lakh Bank Card Stolen From its Website
british airways

    अगर आपने भी हाल ही में ब्रिटिश एयरवेज से यात्रा की है तो यह आपको खबर परेशानी में डाल सकती है। ब्रिटिश एयरवेज की वेबसाइट में बड़ी सेंधमारी हुई और इसमें करीब 4 लाख यात्रियों के बैंक कार्ड्स और निजी जानकारी चोरी हुई है।

    ब्रिटिश एयरवेज ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 21 अगस्त से 5 सितंबर के बीच टिकट बुक कराने वाले यात्रियों का निजी डाटा और बैंक कार्ड डीटेल चोरी हुआ है। इसमें अभी तक 3 लाख 80 हजार यात्रियों के नाम सामने आ रहे हैं।

    विज्ञापन

    हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि चोरी हुई जानकारियों में यात्रा और पासपोर्ट की जानकारी शामिल नहीं है। मामले की जांच तत्काल प्रभाव से चल रही है। एयरवेज ने यह भी बताया कि 21 अगस्त को भारतीय समयानुसार 3:30 सुबह से लेकर 5 सितंबर को 2:00 सुबह तक डाटा चोरी किया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने बताया कि इसमें बेवसाइट और एप से टिकट बुक करने वाले यात्रियों की जानकारी शामिल है, हालांकि अब सर्वर को कंपनी ने अपने कब्जे में ले लिया है और अब वेबसाइट सुचारू रूप से काम कर रही है। कंपनी ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने बैंक से संपर्क करें और निर्देशों का पालन करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें