आखों के साथ आपकी स्किन को भी खराब करती है ब्लू लाइट, रिसर्च में खुलासा
ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार फोन, लैपटॉप और टीवी की ब्राइट स्क्रीन की वजह से यूजर्स की आंखों के अलावा उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

विस्तार
मौजूदा समय में हर वर्ग द्वारा मोबाइल फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करना आम हो गया है। स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों और स्किन को भी नुकसान पहुंचता है। ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार फोन, लैपटॉप और टीवी की ब्राइट स्क्रीन की वजह से यूजर्स की आंखों के अलावा उसकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। साथ ही इस डिवाइसेस की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपको समय से पहले बूढ़ा भी कर सकती है।
दरअसल इस रिसर्च को सबसे पहले मक्खियों पर टेस्ट किया गया है। रिसर्च के लिए पहले मक्खियों को अंधेरे में रखा गया उसके बाद एलईडी की ब्लू लाइट के संपर्क में लाया गया। इस टेस्ट में रिसर्चर ने ब्लू लाइट की स्थिति में आने के बाद मक्खियों की उम्र को समय से ज्यादा पाया।
मक्खियों पर ब्लू लाइट का इफेक्ट जानने के लिए उन्हें 2 दिन, 20 दिन, 40 दिन और 60 दिन की उम्र में अंधेरे से ब्लू लाइट में रखा गया। इसके बाद मक्खियों के माइटोकॉन्ड्रिया (mitochondria) पर ब्लू लाइट के इफेक्ट की जांच की गई। रिसर्च के अनुसार ब्लू लाइट न सिर्फ मक्खियों की आखों पर बुरा प्रभाव ड़ाल रही थी, वल्कि उनकी स्किन के सेल्स को भी खराब कर रही थी।
ब्लू लाइट और स्किन का संबंध
कई रिसर्च में भी यह बात सामने आ चुकी है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे फोन, लैपटॉप और टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन सेल्स में कई तरह के बदलाव कर सकती है, जैसे स्किन सेल्स को कम करना या फिर कई बार ये सेल्स को मार भी सकती है। सेल्स के ये बदलाव आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकता है।
रिसर्च के अनुसार यदि आप एक घंटे से ज्यादा ब्लू लाइट के संपर्क में रहते हैं तो यह आपके स्किन सेल्स में बदलाव करना शुरू कर देती है। इसकी बजह से कई बार स्किन पर काले धब्बे भी पड़ जाते हैं। ज्यादा ब्लू लाइट के संपर्क में रहते से स्किन में रेडनेस, सूजन और आखों में ड्राइनेस संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।