बेस्ट स्मार्टफोन्स: सैमसंग, वीवो, रियलमी या आईकू, 40 हजार रुपये के बजट में कौन सा फोन खरीदें?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 17 Sep 2026 09:18 AM IST
सार

Smartphones Under Rs 40,000 Budget:

40 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। हमने सैमसंग, वीवो, रियलमी और मोटोरोला के 10 ऐसे बेहतरीन फोन्स की सूची तैयार की है, जो दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरे के साथ आते हैं।

विज्ञापन
best smartphones under 40000 rupees september 2026 samsung vivo realme oneplus iqoo and more
40,000 रुपये के बजट में 10 दमदार स्मार्टफोन - फोटो : एआई

    विस्तार

    अगर आप आज किसी मोबाइल फोन की दुकान पर जाकर 40 हजार रुपये से कम कीमत वाला कोई स्मार्टफोन मांगते हैं, तो शायद आप पहले से कहीं ज्यादा उलझन में पड़ जाएंगे। इस कीमत वाले सेगमेंट में अब स्मार्टफोन कंपनियों के बीच असली जंग छिड़ गई है। हर कंपनी अपने डिवाइस में 6000 mAh से ज्यादा की बैटरी, एमोलेड डिस्प्ले और ऐसे कैमरे दे रही है, जिनसे DSLR कैमरे जैसी फोटो क्वालिटी मिलती है। मुश्किल यह है कि हर फोन खुद को सबसे बेहतरीन बता रहा है, जिससे सही स्मार्टफोन चुनना सिरदर्द बन गया है। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हमने इस बजट के कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स चुने हैं जो आपके हर एक रुपये को वसूल करेंगे।

    हमारी इस खास लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं जिनमें 120 से 144 Hz वाले एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच से लेकर 8000 एमएएच तक की भारी भरकम बैटरी दी गई है। ये सभी फोन्स आईपी रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि ये धूल और पानी से सुरक्षित हैं। इसके अलावा, इनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन और मीडियाटेक के धाकड़ प्रोसेसर दिए गए हैं, जो बिना रुके तेज परफॉर्मेंस देते हैं। इनमें से कई फोन छह साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट का भी वादा करते हैं, जिससे आपका फोन लंबे समय तक पुराना नहीं होगा।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए27

    लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए27 एक विकल्प है। इसमें 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट मिलता है। सैमसंग 6 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रहा है। गैलेक्सी एआई फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो टी5

    अगर आप बड़ी बैटरी को प्राथमिकता देते हैं, तो वीवो टी5 आपके लिए है। पतले डिजाइन के बावजूद इस फोन में 7050 एमएएच की बड़ी बैटरी मौजूद है। इसमें 6.83 इंच का 1.5के एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 प्रोसेसर से लैस है।

    वीवो वी70 एफई

    शानदार कैमरे के शौकीनों के लिए वीवो वी70 एफई एक बढ़िया विकल्प है। 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और औरा लाइट के साथ आने वाला यह फोन रात में भी बेहतरीन तस्वीरें खींचता है। इसमें 7000 एमएएच की बैटरी है जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    वनप्लस नॉर्ड सीई6

    गेमिंग के शौकीनों के लिए वनप्लस नॉर्ड सीई6 एक दमदार फोन है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 8000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 80 वॉट सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है।

    मोटोरोला एज 70 प्रो

    दूसरी तरफ, अपने स्टाइलिश डिजाइन के लिए मोटोरोला एज 70 प्रो एक शानदार विकल्प है। इसमें 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस बहुत ज्यादा है, और यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर के साथ बहुत तेज चलता है।

    सैमसंग गैलेक्सी एम47

    कम बजट में सैमसंग का विकल्प तलाश रहे यूजर्स के लिए गैलेक्सी एम47 5जी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें 6,000mAh बैटरी, 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल ओआईएस कैमरा मिलता है। इसमें बायपास चार्जिंग दी गई है जो गेमिंग के दौरान फोन को कम गर्म रखने में मदद करता है।

    रियलमी पी4एस

    रियलमी पी4एस का मेन फोकस बैटरी और गेमिंग पर है। फोन में 8,000mAh की बैटरी के बावजूद बॉडी की मोटाई 8.6mm रखी गई है। इसमें सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और गेमिंग विजुअल को बेहतर बनाने के लिए हाइपरविजन प्लस एआई चिप दी गई है।

    रियलमी 16

    रियलमी 16 उन लोगों के लिए एक सीधा-सादा विकल्प है, जिन्हें बड़ी बैटरी और चमकदार डिस्प्ले चाहिए। फोन में 7,000mAh बैटरी और फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बैलेंस्ड पैकेज पेश करता है।

    टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा

    टेक्नो का कैमन 50 अल्ट्रा कैमरा के मामले में कंपनी का सबसे प्रमुख फोन है। इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और कर्व्ड प्रोएक्सडीआर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन भी पूरी तरह से वाटरप्रूफ है और इसमें 6500 एमएएच की बैटरी है।

    आईकू जेड11

    इस लिस्ट में आखरी फोन आईकू जेड11 है, जो गेमिंग और बैटरी दोनों के लिए एक बेहतरीन पैकेज है। इस फोन में 7050 एमएएच की बैटरी, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर और फोन को ठंडा रखने के लिए वेपर चैंबर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें