Recharge Plan Under 100: सिम चालू रखने के लिए यह हैं बेस्ट रिचार्ज, मिलेगा बहुत सारा फायदा
यदि आप भी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं और अपनी दूसरी सिम को चालू रखना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, VI, एयरटेल और बीएसएनएल Recharge Plan Under 100 मगर ज्यादा वैलिडिटी वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे।

विस्तार
बढ़ते रिचार्ज प्लान स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। पहले यूजर्स डुअल सिम कार्ड को भी आसानी से हैंडल कर पाते थे, अब ऐसा करना थोड़ा महंगा हो गया है। लेकिन लगातार बढ़ रहे रिचार्ज प्लान के बीच आपके लिए एक अच्छी खबर भी है। टेलीकॉम कंपनी जियो, आइडिया-वोडफोन (VI), एयरटेल और बीएसएनएल ने अपने रिचार्ज प्लान में 100 रुपये से कम के कई अच्छे प्लान भी ऐड किए हैं।
यदि आप भी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं और अपनी दूसरी सिम को चालू रखना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, VI, एयरटेल और बीएसएनएल के 100 रुपये से कम के मगर ज्यादा वैलिडिटी वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...
एयरटेल के 100 रुपये से कम में मिलने वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें तो 99 रुपये में मिलने वाला प्लान आपकी सेकेंडरी सिम के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस प्लान से आप अपनी सेकेंडरी सिम को न सिर्फ चालू रख सकते हैं बल्कि आपको 99 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिन के लिए मिलती है। इस प्लान में आपको 200 एमबी का इंटरनेट डाटा भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है।
यह आप VI यूजर्स हैं तो 98 रुपये का रिचार्ज प्लान आपकी सेकेंडरी सिम को चालू रखने का सबसे सस्ता ऑप्शन है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा पूरे 15 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलती है। इस प्लान के साथ 200 एमबी का इंटरनेट डाटा प्लान भी आपको 15 दिन के मिलता है। 98 रुपये वाले प्लान में आपको एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है।
यदि आप अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं चाहते बल्कि लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो आपके लिए VI का 99 रुपये वाला प्लान सबसे बढ़िया रहेगा। इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। प्लान में आपको 200 एमबी का इंटरनेट डाटा भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। इस प्लान में आपको एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है।