काम की बात: 999 रुपये में सभी कंपनियों के बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान, मिलता है 2000GB डाटा
एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के इस प्लान में ग्राहकों को 200एमबीपीएस की स्पीड से डाउनलोडिंग और अपलोडिंग इंटरनेट मिलता है। इस प्लान में कुल 3.3TB डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में Amazon Prime, Disney+ Hotstar और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

विस्तार
कोरोना की शुरुआत के बाद से ब्रॉडबैंड इंटरनेट की खपत बढ़ गई है। इसका बड़ा कारण यह है कि लोग घर से काम कर रहे हैं। एक ओर जहां अधिकतर लोगों का वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, वहीं बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज भी चल रही हैं। इसके अलावा मनोरंजन के लिए भी ब्रॉडबैंड इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। आज की इस रिपोर्ट में हम 999 रुपये में Airtel, Jio, BSNL और ACT Fibernet के बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान की बात करेंगे। आइए जानते हैं..
- एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के इस प्लान में ग्राहकों को 200एमबीपीएस की स्पीड से डाउनलोडिंग और अपलोडिंग इंटरनेट मिलता है। इस प्लान में कुल 3.3TB डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में Amazon Prime, Disney+ Hotstar और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। यह प्लान एक महीने की वैधता के साथ आता है।
- जियोफाइबर का यह प्लान काफी लोकप्रिय है। जियो फाइबर के 999 रुपये वाले प्लान का नाम गोल्ड है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 150 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। खास बात यह है कि डाउनलोडिंग और अपलोडिंग दोनों स्पीड बराबर है। इस प्लान में भी एयरटेल की तरह 3.3TB इंटरनेट मिलता है। जियो के इस प्लान में Amazon Prime, Disney+ Hotstar, Voot Select, SonyLiv, Zee5, Voot Kids, Sun NXT, Hoichoi, Universal+, Lionsgate Play, Discovery+, JioCinema, ShemarooMe, Eros Now, ALT Balaji, and JioSaavn सभी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
- BSNL फाइबर के इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 150Mbps की स्पीड से 2000GB डाटा मिलता है। यह डाटा खत्म होने के बाद 10Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar, Lionsgate, ShemarooMe, Hungama, SonyLIV, Zee5, Voot और YuppTV का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
- एक्ट फाइबरनेट का यह Rapid Plus है। इसमें 1000GB डाटा मिलता है जो कि 100Mbps की स्पीड से मिलता है। इसमें भी Zee5 औरACT Stream TV का सब्सक्रिप्शन मिलता है।