Tech Summit: बेंगलुरु टेक समिट की तारीखों की घोषणा, कर्नाटक के आईटी मंत्री ने बताया अगले तीन साल का प्लान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 04 Sep 2023 08:28 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का कहना है कि बेंगलुरु दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। लेकिन बेंगलुरु इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, जीवन स्तर, ट्रैफिक, ट्रांसपोर्टेशन के मामले में चुनौतियों का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Bengaluru Tech Summit next three editions dates Announced by Karnataka IT Minister
Bengaluru Tech Summit - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने सोमवार को कर्नाटक के प्रमुख कार्यक्रम, बेंगलुरु टेक समिट (बीटीएस) की तारीखों की घोषणा कर दी है। आईटी मंत्री ने समिट के अगले तीन संस्करणों की तारीखों की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीटीएस को लेकर एक कार्यक्रम में कहा है कि यह वार्षिक कार्यक्रम इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और प्रगति के प्रति कर्नाटक सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    तीन दिन का होगा टेक समिट

    कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि बेंगलुरु टेक समिट का इस साल का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा। वहीं साल 2024 और 2025 वर्जन के लिए यह तारीख 19 से 21 नवंबर के बीच तय की गई है।

    विज्ञापन

    मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तकनीकी संगठनों को पहले से ही अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसलिए साल 2024 और 2025 के बीटीएस आयोजन की तारीखों की घोषणा जल्दी की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री का कहना है कि बेंगलुरु दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। लेकिन बेंगलुरु इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, जीवन स्तर, ट्रैफिक, ट्रांसपोर्टेशन आदि के मामले में चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहना है कि यह बेंगलुरु टेक समिट, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और प्रगति के प्रति कर्नाटक सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें