आ रहा है मेड इन इंडिया बैटलग्राउंड्स रॉयल गेम, इस कंपनी ने जारी किया ट्रेलर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 16 Aug 2022 03:48 PM IST
सार

ट्रेलर के अनुसार गेम में प्लेयर्स को फ्यूचरिस्टिक दिखाया गया है, जो गणपति से प्रेरित स्किन में दिखाई देते हैं। इसके अलावा Indus बैटलग्राउंड्स रॉयल गेम में आसमान से जंप, लैंड मैप जैसे फीचर के साथ हाईटेक हथियार वाला प्लेयर और शानदार एनिमेशन मिलता है।

विज्ञापन
Battle Royale Game Indus set to launch in india Trailer details in hindi
Battle Royale Game Indus - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के भारत में बैन होने के बाद मेड इन इंडिया बैटलग्राउंड्स गेम को लॉन्च करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब जल्द देशी बैटल रॉयल गेम Indus को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसका ट्रेलर पेश किया गया है। इस गेम को SuperGaming कंपनी बना रही है। SuperGaming ने Indus के ट्रेलर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेश किया था। अब तक इसे लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

    Indus बैटलग्राउंड्स रॉयल गेम को मोबाइल, पीसी और गेमिंग कंसोल के लिए भी जारी किया जाएगा। इस गेम में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की तरह ही शानदार ग्राफिक्स मिलने वाले हैं। ट्रेलर के अनुसार गेम में प्लेयर्स को फ्यूचरिस्टिक दिखाया गया है, जो गणपति से प्रेरित स्किन में दिखाई देते हैं। इसके अलावा Indus बैटलग्राउंड्स रॉयल गेम में आसमान से जंप, लैंड मैप जैसे फीचर के साथ हाईटेक हथियार वाला प्लेयर और शानदार एनिमेशन मिलता है।

    विज्ञापन

    SuperGaming के को-फाउंडर और सीईओ रोबी जॉन ने कम्युनिटी प्लेटेस्ट होस्टिंग के दौरान कहा कि Indus पर लगातार काम किया जा रहा है, अभी डेवलपर टीम इस गेम को खेल पा रही है। इसमें कुछ सुधार के बाद ही इसे फाइनल रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब तक गेम की लॉन्चिंग तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। ट्रेलर के अनुसार इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन इस साल के अंत तक शुरू किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एप स्टोर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    थोड़े दिन पहले ही BGMI हुआ था बैन

    बता दें कि सरकार ने पिछले दिनों बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को भारत में बैन कर दिया था। इस चाइनीज गेम को देश की सुरक्षा को खतरा और हिंसक गेम होने की वजह से बैन किया गया था। इससे पहले भी लगभग 350 चाइनीज एप को सुरक्षा कारणों से भारत में बैन कर किया गया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें