Data Usage: मोबाइल डेटा खपत में भारत का नया रिकॉर्ड, मासिक डेटा उपयोग 27.5 GB तक पहुंचा, 3 गुना हुआ 5G ट्रैफिक

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 21 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

Data Usage:

भारत में मासिक 5G डेटा ट्रैफिक तीन गुना बढ़ गया है। 2026 की पहली तिमाही तक 5G डेटा खपत 4G से अधिक हो जाएगी।

विज्ञापन
average mobile internet usage in india is 27.5 gb 5g coverage becomes three times
2025 तक 90% स्मार्टफोन होंगे 5G - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत में इंटरनेट डेटा खपत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 2024 में प्रति उपयोगकर्ता औसत मासिक डेटा खपत 27.5GB तक पहुंच गई है, जो पिछले पांच वर्षों में 19.5% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) को दर्शाती है। इस वृद्धि में 5G टेक्नोलॉजी और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) का बड़ा योगदान माना जा रहा है, जो आवासीय और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में डेटा उपयोग को तेजी से बढ़ा रहा है।

    5G से तीन गुना बढ़ा डेटा ट्रैफिक

    नोकिया की मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (MBiT) रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मासिक 5G डेटा ट्रैफिक तीन गुना बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही तक 5G डेटा खपत 4G से अधिक हो जाएगी। 5G डेटा उपयोग में सबसे अधिक वृद्धि कैटेगरी B और C सर्किल्स में देखी गई है, जहां डेटा खपत क्रमशः 3.4 गुना और 3.2 गुना बढ़ी है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया कि मेट्रो शहरों में 5G डेटा का उपयोग अब कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा का 43% तक पहुंच गया है, जबकि 2023 में यह मात्र 20% था। इस दौरान 4G डेटा ग्रोथ में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि उपभोक्ता तेज और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 5G को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    5G डिवाइस की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी

    भारत में 5G डिवाइसेस की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है। 2024 में एक्टिव 5G डिवाइसेस की संख्या सालाना आधार पर दोगुनी होकर 27.1 करोड़ हो गई है। आने वाले वर्षों में, यह संख्या और भी बढ़ेगी क्योंकि 2025 तक लगभग 90% स्मार्टफोन 5G सपोर्टेड होंगे।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में 5G एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का विस्तार 6G नेटवर्क के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रहा है। टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही 6G के लिए रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड पर काम कर रही हैं, जिससे आने वाले वर्षों में भारतीय मोबाइल यूजर्स को और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें