लिंक्डइन के 11.7 करोड़ अकाउंट हैक, कहीं आपका का तो नहीं
सार
विज्ञापन

विस्तार
बिजनेस सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन के 11.7 करोड़ अकाउंट को हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने दावा किया है कि वह सभी अकाउंट को साइबर अपराधियों के बाजार में बेचने जा रहे हैं।
‘पीस’ नाम के एक हैकर ने कहा है कि अगर लिंक्डइन अपने अकाउंट की गोपनीयता को वापस चाहती है तो उसे एक एकाउंट के लिए डेढ़ लाख रुपये चुकाने होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यूजर को जितनी जल्दी हो सके, अपना लॉगिन पासवर्ड बदल देना चाहिए।
विज्ञापन
कंपनी के प्रवक्ता ने भी कहा है कि वह अपने यूजर से पासवर्ड को दोबारा सेट करने के लिए संपर्क करेंगे। लिंक्डइन के नेटवर्क में चार साल पहले भी हैकर्स ने बड़ी सेंध लगाई थी, तब भी कंपनी को हैकर्स के साथ गोपनीय समझौता करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन