एपल वेलकम होम इवेंट 2026: स्मार्ट होम हब और होमपैड मिनी टू के साथ लॉन्च होंगे ये उत्पाद, भारत में प्रसारण कब?

कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीकुमार विवेक
Mon, 12 Oct 2026 07:35 PM IST
सार

एपल 13 अक्टूबर 2026 को न्यूयॉर्क में अपना स्पेशल 'वेलकम होम' इवेंट आयोजित करने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह आयोजन शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट के दौरान कंपनी की ओर से नया स्मार्ट होम हब, एपल टीवी 4K और होमपॉड मिनी-2 लॉन्च हो सकते हैं।

Apple Welcome Home Event 2026 Date India Time Stream and Expected Products
एपल के इवेंट पर क्या अपडेट? - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी एपल अपने नए 'वेलकम होम' लॉन्च इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। 13 अक्तूबर 2026 को न्यूयॉर्क के ट्रिबेका में होने वाले इस इवेंट में कंपनी के स्मार्ट होम इकोसिस्टम देखने को मिलेंगे। इस स्पेशल इवेंट को लेकर भारतीय और वैश्विक टेक प्रेमी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

    कब है इवेंट?

    जानकारी के मुताबिक यह इवेंट न्यूयॉर्क में स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे से देखा जा सकेगा। खास बात ये है कि इस बार एपल ने अपने ट्रेडिशन से हटकर लाइव कीनोट की पुष्टि नहीं की है। इसके बजाय कंपनी एक ऑनलाइन वीडियो प्रेजेंटेशन जारी कर सकती है या अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर सीधे अपडेट शेयर करेगी। भारतीय दर्शक सही जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर नजर बनाए रख सकते हैं।

    कौन-कौन से उत्पादों की दिख सकती है झलक?

    इस इवेंट के आकर्षण का केंद्र एक बिल्कुल नया स्मार्ट होम डिस्प्ले हो सकता है, जिसे अनऑफिशियल रूप से 'होमपैड' या 'होमव्यू' कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह टचस्क्रीन डिवाइस पूरे घर के कनेक्टेड उपकरणों को कंट्रोल करने और फेसटाइम कॉल करने के लिए सेंट्रल हब का काम करेगा। इसके साथ ही बेहतर प्रोसेसर और नए रंगों के साथ होमपॉड मिनी 2 को भी डिस्प्ले किया जा सकता है। कंपनी अपने एपल टीवी 4K को भी एक स्ट्रोंग चिपसेट के साथ अपग्रेड कर सकती है। आखिरी बार इसे 2022 में अपडेट किया गया था, इसलिए इस बार इसमें अच्छा प्रदर्शन और सिरी की नई एआई क मिलने की पूरी उम्मीद है।

    ये प्रोडक्ट्स होंगे डिस्प्ले

    1. होमपैड' या 'होमव्यू'
    2. होमपॉड मिनी 2
    3. अपग्रेडेड एपल टीवी 4K

    टेक प्रेमी इस लाइव इवेंट को एपल की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम के साढ़े छह बजे देखा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें