M6 चिप के साथ एपल मैकबुक प्रो व iMac लॉन्च: 24 घंटे बैटरी और 12x तेज एआई का मिलेगा पावर, कब होगी बिक्री?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 28 Oct 2026 02:24 PM IST
सार

एपल ने अपने नए ग्लोबल लॉन्च इवेंट में अगली पीढ़ी की M6 चिपसेट से लैस 14-इंच मैकबुक प्रो और 24-इंच iMac को भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में पेश कर दिया है। यह नई M6 चिप 2nm प्रोसेस पर बनी एपल की पहली चिप है, जो पहले की तुलना में काफी तेज परफॉर्मेंस और बेहद मजबूत एआई क्षमताएं प्रदान करती है। आइए एपल के इन नए प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Apple Unveils 2nm M6 Chip, 14-inch OLED MacBook Pro and 24-inch iMac Launched
एपल मैकबुक प्रो और आईमैक लॉन्च - फोटो : @apple

    विस्तार

    एपल ने अपनी मैक रेंज का अपडेट करते हुए एम6 चिप वाले नए 14-इंच मैकबुक प्रो और 24-इंच आईमैक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार, नए डिवाइस में बेहतर प्रोसेसिंग पावर, तेज ग्राफिक्स और ऑन-डिवाइस एआई से जुड़े कामों के लिए ज्यादा क्षमता मिली है। दोनों ही डिवाइस नए macOS 27 के साथ आएंगे, जिसमें एपल इंटेलिजेंस और सिरी एआई से जुड़े फीचर्स भी शामिल हैं।

    भारत में नए मैकबुक प्रो की शुरुआतीक कीमत करीब 2,39,900 रखी गई है, जबकि M6 चिप वाले आईमैक की कीमत 1,74,900 से शुरू होती है। दोनों डिवाइस के प्री-ऑर्डर 28 अक्तूबर से शुरू हो चुके हैं और इनकी बिक्री छह नवंबर से शुरू होगी।

    एपल में मिली एम6 पावर
    एपल में मिली एम6 पावर - फोटो : @apple

    एम6 चिप से कितनी बढ़ेगी परफॉर्मेंस?

    • एपल की नई एम6 चिप में 12-कोर सीपीयू और 12-कोर जीपीयू दिया गया है। कंपनी का कहना है कि नए मैकबुक प्रो में इसका जीपीयू, पिछले एम5 चिप वाले मॉडल की तुलना में 30 प्रतिशत तक तेज ग्राफिक्स परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं, ऑन-डिवाइस एआई वर्कलोड की परफॉर्मेंस में 25 प्रतिशत तक सुधार का दावा किया गया है।
    • चिप में जीपीयू के हर कोर के साथ न्यूरल एक्सेलेरेटर और डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन भी दिया गया है। इनकी मदद से एआई मॉडल चलाने, इमेज प्रोसेसिंग, कोडिंग और क्रिएटिव कामों में बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है।
    एपल मैकबुक प्रो लॉन्च
    एपल मैकबुक प्रो लॉन्च - फोटो : @apple

    नए मैकबुक प्रो में क्या है खासियत?

    • एपल का नया 14-इंच मैकबुक प्रो उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिन्हें वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, ग्राफिक्स और दूसरे कामों के लिए पावरफुल लैपटॉप की जरूरत होती है।
    • इसमें कंपनी ने लिक्विड रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम करने के लिए नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का विकल्प भी मिलता है। साथ ही इसमें 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा है, जो वीडियो कॉल के दौरान यूजर को फ्रेम में रखने में मदद करता है।
    • कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ छह का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में छह स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और थंडरबोल्ट 4, एचडीएमआई, मैगसेफ 3, एसडीएक्ससी कार्ड स्लॉट और हेडफोन जैक जैसे पोर्ट भी दिए गए हैं।
    • एपल का दावा है कि नया मैकबुक प्रो एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल और सेटिंग्स के हिसाब से अलग हो सकता है।

    भारत में नए 14-इंच मैकबुक प्रो की शुरुआती कीमत करीब 2,39,900 है। इस बेस कॉन्फिगरेशन में 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB स्टोरेज मिलता है। यूजर्स जरूरत के हिसाब से मेमोरी और स्टोरेज के दूसरे विकल्प भी चुन सकते हैं।

    लॉन्च होते ही इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। जबकि इसकी बिक्री छह नवंबर से शुरू होगी।