iOS 14 के साथ iPadOS 14, watchOS 7, tvOS 14 आज होंगे रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड

विस्तार
iOS 14 Release Date In India: टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने नई एपल वॉच सीरीज 6 के साथ किफायती स्मार्टवॉच एपल वॉच एसई को भी पेश कर दिया है। इसके अलावा 15 सितंबर को आयोजित हुए एपल के time flies इवेंट में नए आईपैड 8 और आईपैड एयर 4 को भी लॉन्च किया गया है। इवेंट में एपल के सीईओ टिम कुक ने आईओएस 14 के रिलीज की भी जानकारी दी। एपल की नई ओएस iOS 14, iPadOS 14, watchOS 7, tvOS 14 का अपडेट आज रात यानी 16 सितंबर की रात 10 बजे से मिलने लगेगा। आइए जानते हैं इन सभी नए ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में...
किन-किन मॉडल्स को मिलेगा iOS 14 का अपडेट
iOS 14 का अपडेट उन सभी आईफोन को मिलेगा जिनमें iOS 13 है। इसका मतलब यह है कि आईओएस 14 का अपडेट iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, iPhone XR, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और iPhone SE (2020) को मिलेगा।
कैसे डाउनलोड करें आईओएस 14
वैसे तो फोन में आने वाले सभी अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाता है लेकिन यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिलता है तो आप अपने आईफोन की सेटिंग में जाकर अपडेट कर सकते हैं। अपडेट चेक करने के लिए इस स्टेप को फॉलो करें- Settings>General>Software Update...इसके बाद वाई-फाई नेटवर्क पर अपने फोन को अपडेट करें। अपडेट के दौरान फोन की बैटरी फुल रखें तो बेहतर होगा।
iOS 14 की कुछ फीचर्स
iOS 14 को एपल ने WWDC 2020 में पेश किया था। iOS 14 में होम पेज को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। iOS 14 में आप फोन में मौजूद तमाम एप्स को एक जगह व्यवस्थित कर सकते हैं। एपल ने इसे एप लाइब्रेरी नाम दिया है। इसके अलावा iOS 14 अपडेट के बाद आपको विजेट की नई डिजाइन मिलेगी। इसके अलावा नए अपडेट में फेसटाइम, वॉयस कॉल और सिरी को के साथ नया इंटरफेस मिलेगा। नए अपडेट में पिक्चर इन पिक्चर मोड भी मिलेगा। iOS 14 के अपडेट के बाद आप किसी मैसेज को पिन भी कर सकते हैं।
iPadOS 14, watchOS 7, tvOS 14 का अपडेट
iOS 14 के अपडेट के साथ एपल iPadOS 14, watchOS 7 और tvOS 14 का भी अपडेट जारी कर रही है। नए iPadOS में साइडबार की नई डिजाइन मिलेगी, पुल डाउन मिनस और नया सर्च एक्सपेरियंस मिलेगा। watchOS 7 में कस्टमाइजेशन वॉच फेसेज मिलेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए एक्टिविटी रिंग मिलेगी। साथ ही वॉच फेस को शेयर करने की भी सुविधा मिलेगी।
- Realme C11 की दोपहर 12 बजे से सेल शुरू, 7499 रुपये की कीमत में मिलते हैं कई शानदार फीचर्स
- Xiaomi Redmi 9A की दोपहर 12 बजे से सेल शुरू, जानें 6799 रुपये की शुरुआती कीमत में क्या है खास
- एक दिन में 1.30 लाख स्मार्टफोन बेच कर इस चाइनीज कंपनी ने भारत में मचाई सनसनी
- Apple Event 2020: एपल वॉच सीरीज 6, Watch SE, आईपैड और iPad 4 हुए लॉन्च