2025 तक देश में बिकने वाला प्रत्येक तीसरा iPhone होगा मेड इन इंडिया, 25% प्रोडक्ट भारत में ही तैयार होंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Sep 2022 03:09 PM IST
सार

अगले तीन साल यानी 2025 तक भारत में iPhones का प्रोडक्ट बड़े स्तर पर होने वाला है। बता दें कि एपल ने 2017 में भारत में आईफोन का प्रोडक्शन Wistron के साथ किया था और बाद में फिर Foxconn भी भारत में आईफोन तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Apple Inc may make one out of four iPhones in India by 2025
Made in India iPhone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में Apple अपने iPhones का प्रोडक्शन लंबे समय कर रहा है। भारत में एपल के तीन प्लांट हैं जहां iPhones का प्रोडक्शन होता है, हालांकि अभी भी iPhones समेत अन्य प्रोडक्ट के प्रोडक्शन को लेकर एपल की निर्भरता चीन पर सबसे अधिक है। अब J.P.Morgan की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले तीन साल यानी 2025 तक भारत में iPhones का प्रोडक्ट बड़े स्तर पर होने वाला है। बता दें कि एपल ने 2017 में भारत में आईफोन का प्रोडक्शन Wistron के साथ किया था और बाद में फिर Foxconn भी भारत में आईफोन तैयार कर रहा है।

    2025 तक भारत में बिकने प्रत्येक चार iPhones में से एक मेड इन इंडिया होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल, अपने प्रोडक्ट के प्रोडक्शन के लिए चीन से बाहर का रास्त देख रहा है और भारत उसे बेहतर ठिकाना लग रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक इस साल के अंत तक एपल iPhone 14 के प्रोडक्शन का करीब 5% हिस्सा भारत में शिफ्ट कर देगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2025 तक मैक, आईपैड, एपल वॉच और एयरपॉड्स सहित सभी एपल प्रोडक्ट का 25 फीसदी का प्रोडक्शन चीन के बाहर होगा जो कि फिलहाल 5% है। भारत में आईफोन के प्रोडक्शन में ताइवान के वेंडर Hon Hai और Pegatron की अहम भूमिका है।

    विज्ञापन

    पिछले महीने ही ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर टाटा ग्रुप ने विस्ट्रॉन कॉर्प (Wistron Corp.) के साथ साझेदारी की है। यदि टाटा ग्रुप और ताइवानी कंपनी के बीच बातचीत सफल रहती है, तो टाटा आईफोन बनाने वाला पहला भारतीय कारोबारी ग्रुप होगा। टाटा विस्ट्रॉन के भारतीय परिचालन में हिस्सेदारी भी खरीद सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों कंपनियां साथ में एक नया असेंबलिंग प्लांट भी स्थापित कर सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें